India News (इंडिया न्यूज), Fire Accident: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के रीको इंडस्ट्रियल एरिया पीपलवा में गुरुवार दोपहर एक पटाखा गोदाम में अचानक आग लग गई। जानकारी के अनुसार, यह घटना दोपहर करीब 2:15 बजे हुई, जिसके बाद वहां जोरदार धमाके हुए। बता दें, धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

Elon Musk ने जारी किया Mars का Video, देखकर उड़ दुनिया भर के Space Agencies के होश, जाने ऐसा क्या है उसमें

कलेक्टर और एसपी पहुंचे अस्पताल

बताया गया है कि, घटना की जानकारी मिलने के बाद एडीएम अभिषेक गोयल अस्पताल पहुंचे और घायलों की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव और पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला भी मौके पर पहुंचे, साथ ही उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल नहीं है। फिलहाल इस मामले में प्रशासन की टीम पूरी तरह सतर्क है, और राहत कार्य तेजी से किया जा रहा है। आग लगने के दौरान गोदाम में एक दंपती और उनके चार बच्चे मौजूद थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, धमाकों के कारण 14 लोग झुलस गए। इनमें से 2 लोगों के हाथ-पैर बुरी तरह झुलस गए, जबकि बाकी मामूली रूप से घायल हुए हैं। सभी को महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पटाखा गोदाम था किराए पर

जानकारी के अनुसार, जिस भूखंड में यह गोदाम बना था, वह अशोक अग्रवाल नाम के व्यापारी के नाम आवंटित था। उन्होंने इसे पटाखा व्यापारी सोनू सिंधी को किराए पर दे दिया था, लेकिन रीको को इसकी कोई जानकारी नहीं थी। इस भीषण घटना के बाद पुलिस ने भूखंड मालिक और पटाखा व्यापारी को सूचित किया, लेकिन वे मौके पर नहीं पहुंचे। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कई फेरे लगाए। पुलिस ने जेसीबी की मदद से गोदाम की दीवार तोड़ी, जिसके बाद कोतवाली थाना प्रभारी देवीलाल मीणा खुद अंदर पहुंचे। जैसे ही आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही थी, एक और धमाका हुआ, जिससे पुलिसकर्मियों और फायर ब्रिगेड के जवानों को तुरंत बाहर भागना पड़ा।

आपके घर के फ्रिज में ही होती है Uric Acid को कम कर देने की दवा, बस जान लीजिये कैसे करें पहचान और सही सेवन?