India News इंडिया न्यूज), Rajasthan News: जयपुर नगर निगम ग्रेटर की पशु प्रबंधन शाखा ने सांगानेर जोन में अवैध रूप से संचालित मांस की दुकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, नगर निगम ग्रेटर आयुक्त रुक्मणी रियाड के निर्देश पर पशु प्रबंधन उपायुक्त कौशल खटूमरा के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। इस दौरान कई दुकानों की जांच की गई और अवैध रूप से बेचा जा रहा मांस जब्त किया गया।
बड़ी कार्रवाई में बड़े खुलासे
बताया गया है कि, अधिकारियों की टीम ने मौके से 400 किलो अवैध मीट बरामद किया। जब्त किए गए मांस को फिनाइल डालकर नष्ट किया गया और इसे स्लॉटर हाउस चैनपुरा में डंप करवाया गया। ऐसे में, निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना लाइसेंस के मांस की दुकानें चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, नगर निगम की इस कार्रवाई से अवैध मांस विक्रेताओं में हड़कंप मच गया।
पुलिस की कार्रवाई जारी
जानकारी के मुताबिक, निगम अधिकारियों का कहना है कि ऐसे अवैध व्यवसायों पर नियमित रूप से निगरानी रखी जाएगी ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके। जयपुर नगर निगम ग्रेटर की यह कार्रवाई शहर में स्वच्छता और स्वास्थ्य मानकों को बनाए रखने के लिए की गई है। निगम प्रशासन ने जनता से भी अपील की है कि वे किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत संबंधित विभाग को दें। इस तरह की कार्रवाइयों से शहर में अवैध मांस व्यापार पर लगाम लगाने की उम्मीद है।
इंसानियत एक बार फिर शर्मसार! देह व्यापार के लिए नवजात का किया सौदा…आरोपी को जान उड़े सबके होश