India News (इंडिया न्यूज), Municipal Corporation Heritage Jaipur: नगर निगम हेरिटेज जयपुर की हवामहल और आमेर जोन की टीम ने नगरीय विकास कर नहीं चुकाने पर सख्त कार्रवाई करते हुए छह मकानों और दो व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सीज कर दिया। जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई हेरिटेज निगम आयुक्त अरुण हसीजा के निर्देश पर की गई। हवामहल जोन उपायुक्त सीमा चौधरी के नेतृत्व में राजस्व अधिकारी पार्वती सोनी और उनकी टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

चिन्मय कृष्ण दास के बेल पर आ गया बड़ा अपडेट, बांग्लादेश हाईकोर्ट ने जमकर लगाई लताड़, मुंह छुपाते नजर आए Yunus

कर नहीं चुकाने पर हुई सख्ती

बता दें, नगर निगम हेरिटेज जयपुर द्वारा बार-बार नोटिस देने के बावजूद कई भवन मालिकों ने नगरीय विकास कर जमा नहीं किया था। ऐसे में, इस पर सख्त रुख अपनाते हुए निगम की टीम ने हवामहल और आमेर जोन में अभियान चलाया और बकाया कर नहीं भरने वाले छह मकानों को सीज कर दिया।जब निगम ने मकानों को सीज करना शुरू किया तो भवन मालिकों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के बाद चार भवन मालिक तुरंत नगर निगम कार्यालय पहुंचे और बकाया नगरीय विकास कर जमा कर दिया। इस दौरान निगम को करीब 7 लाख रुपये की कर राशि प्राप्त हुई।

सिनेमा और जिम भी किए गए सीज

जानकारी के मुताबिक, हेरिटेज निगम की टीम ने सुभाष चौक स्थित सम्राट सिनेमा और तालकटोरा स्थित एक जिम को भी सीज कर दिया। दोनों व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर लंबे समय से नगरीय विकास कर बकाया था, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई। नगर निगम हेरिटेज जयपुर ने शहरवासियों से अपील की है कि वे समय पर नगरीय विकास कर जमा करें, ताकि उनके भवन या व्यावसायिक प्रतिष्ठान सीज होने की नौबत न आए। निगम का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

पाकिस्तान ढूंढ लाया दुनिया का ये खूंखार मुस्लिम संगठन, PM Modi को भारी पड़ गई एक गलती? भयानक प्लानिंग सुनकर कांप गए लोग