India News (इंडिया न्यूज), Rajasthan News: बीकानेर के हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के प्रयासों से बीकानेर-दिल्ली के बीच इंडिगो एयरलाइंस की नियमित हवाई सेवा 7 फरवरी से शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार, इस नई उड़ान सेवा से बीकानेर के व्यापार, पर्यटन और उद्योग को नई ऊंचाइयां मिलेंगी।

Kameshwar Chaupal Died : कौन है कामेश्वर चौपाल, जिनके निधन से BJP में छाई शोक की लहर; CM Yogi ने भी जताया दुख

समझिए पूरा प्लान

बताया गया है कि, इंडिगो की पहली फ्लाइट को केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ऐसे में, इस बड़े अवसर पर एयरपोर्ट निदेशक राजेंद्र सिंह बघेला, बीकानेर के जनप्रतिनिधि और कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। दूसरी तरफ, बीकानेर से दिल्ली की यह हवाई सेवा यात्रियों के लिए बहुत लाभदायक साबित होगी। पहले यात्रियों को दिल्ली पहुंचने के लिए सड़क या रेल मार्ग पर निर्भर रहना पड़ता था, जिससे अधिक समय लगता था। अब इस नई उड़ान से लोगों को तेजी से और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा।

पर्यटन क्षेत्र को भी मिलेगा बढ़ावा

देखा जाए तो, इस सेवा के शुरू होने से बीकानेर के पर्यटन क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलेगा। शहर के ऐतिहासिक स्थल, रेगिस्तानी सफारी और सांस्कृतिक धरोहरों को देखने के लिए अब देश-विदेश से पर्यटक आसानी से बीकानेर पहुंच सकेंगे। इसके अलावा, व्यापार और औद्योगिक क्षेत्र में भी नई संभावनाएं खुलेंगी। बता दें, बीकानेर के लोगों में इस सेवा को लेकर खासा उत्साह देखा गया। हवाई यात्रा की इस नई सौगात से शहर का विकास और संपर्क व्यवस्था और मजबूत होगी।

चीरहरण के वक्त द्रौपदी ने कहे थे दुर्योधन और दुशासन को लेकर जो शब्द…जिनसे मरते दम तक खुद को नहीं बचा पाए थे ये पापी