India News (इंडिया न्यूज),Rajasthan Bjp News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हालिया संसद भाषण को लेकर विवाद अब गहरा गया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि शाह ने डॉ. भीमराव अंबेडकर का अपमान किया है, जिसके बाद भाजपा पर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किए। हालांकि, फेक्ट चेक में यह पाया गया कि वीडियो को कांट-छांट कर पेश किया गया था। इस पर भाजपा ने डॉ. अंबेडकर को लेकर कांग्रेस को घेरने की तैयारी शुरू कर दी है और संविधान गौरव अभियान शुरू किया है। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस ने अंबेडकर का अपमान सबसे अधिक किया है।
अरविंद केजरीवाल ने झुग्गीवासियों के बीच अमित शाह पर बोला हमला! किया बड़ा दावा
भजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस और उसके नेताओं ने ना केवल सरदार पटेल की हत्या की, बल्कि डॉ. अंबेडकर का अपमान भी किया। उन्होंने बताया कि 1952-54 के चुनाव में कांग्रेस ने बाबा साहब को हराने के लिए कम्युनिस्टों से गठजोड़ किया था। भाजपा ने इस अभियान के माध्यम से कांग्रेस की पोल खोलने की योजना बनाई है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि भाजपा ने डॉ. अंबेडकर के सम्मान में कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जैसे उनकी 125वीं जयंती पर स्मारक सिक्के जारी करना और ‘भीम ऐप’ लॉन्च करना। इसके अलावा, संविधान दिवस मनाने की परंपरा की शुरुआत भी भाजपा ने की। राठौड़ ने आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा डॉ. अंबेडकर और दलित समुदाय के खिलाफ रही है, और उनके द्वारा किए गए संघर्षों को नकारा किया है।