India News (इंडिया न्यूज), Elvish Yadav News: यूट्यूबर एल्विश यादव एक नए विवाद में फंस गए हैं। जानकारी के अनुसार, राजस्थान पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। बता दें, उन पर आरोप है कि उन्होंने एक झूठा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि जयपुर पुलिस उन्हें सिक्योरिटी देकर एक म्यूजिक वीडियो शूट पर ले जा रही थी।
थप्पडकांड़ के बाद अब किस मुसिबत में फंसे BJP MLA योगेश वर्मा, बीच सड़क पर करने लगे हंगामा
जानिए क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, सोमवार (9 फरवरी) को एल्विश यादव ने एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें वह कृष्णवर्धन सिंह खाचरियावास के साथ उनकी गाड़ी में बैठे दिख रहे थे। ऐसे में, कृष्णवर्धन राजस्थान के पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के बेटे हैं। बताया गया है कि, वीडियो में उनकी गाड़ी के आगे एक पुलिस वाहन भी चलता दिखा। इसी आधार पर एल्विश यादव ने कहा कि उन्हें पुलिस सुरक्षा दी गई है। लेकिन जयपुर पुलिस ने इस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया है। दूसरी तरफ, जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जॉसेफ ने बताया कि एल्विश यादव को कोई सिक्योरिटी नहीं दी गई थी। फिलहाल पुलिस का कहना है कि यह वीडियो गलत सूचना फैलाने की कोशिश है और इससे राजस्थान पुलिस की छवि धूमिल करने की कोशिश की गई है। इ
प्रताप सिंह खाचरियावास ने क्या कहा?
बता दें, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने इस विवाद से अपने बेटे को अलग बताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने या उनके बेटे ने कोई पुलिस सुरक्षा नहीं मांगी थी। उन्होंने यह भी कहा कि एल्विश यादव उनसे कई बार मिल चुके हैं, लेकिन इस मामले से उनका कोई संबंध नहीं है। जानकारी के अनुसार इस विवाद के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और गलत जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
IIFA अवार्ड्स के लिए हो चुका है जयपुर तैयार! जल्द मिलेगी नई फिल्म पर्यटन नीति