India News (इंडिया न्यूज़),Rajasthan News: CM  भजनलाल शर्मा रविवार को कोटा दौरे पर आए। जहां उन्होंने धाकड़ समाज के 32वें अधिवेशन में दशहरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को अपने निशाने पर लिया। उन्होंने बताया कि मजदूर, किसान, युवा, महिलाओ का कल्याण भाजपा सरकार कर रही है, जबकि इन सब के साथ अन्याय कांग्रेस के शासन में हुआ था।

मजदूर के बच्चों के लिए है

इसके साथ ही CM ने नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली पर आरोप लगाते हुए बताया कि वो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और ड्राइवर के लिए निकली गई भर्ती पर तंज कर रहे हैं।  लेकिन यह भर्ती गरीब किसान और मजदूर के बच्चों के लिए है।  ऐसे में क्या इस तरह की भर्ती नहीं होनी चाहिए थी। साथ उन्होंने बताया कि विधानसभा में 2  दिन पहले ही उन्होंने कहा था कि दिल्ली में कांग्रेस जीरो पर रहेगी और ऐसा ही हुआ है। BJP की सरकार वहां पर बनी है।

पेपर लीक हो जाता था

CM ने यह भी बताया कि 1 साल में ही उन्होंने अपने संकल्प पत्र के 55 फीसदी कार्य पूरे कर दिए हैं और कांग्रेस के शासन में जहां पर युवा और किसान परेशान था क्योंकि बच्चा एग्जाम देने जाता था, लेकिन नौकरी लगने के पहले ही पेपर लीक हो जाता था। CM ने बताया कि हमारे 1 साल के शासन में 1 भी पेपर लीक नहीं हुआ है और मैं युवाओं को किसान और मजदूर के बच्चों को कहना चाहता हूं कि वह तैयारी करें समय से विज्ञप्ति निकलेगी पेपर होगा रिजल्ट आएगा और नियुक्ति पत्र भी समय से मिलेगा हमारा टारगेट है कि हम 6 लाख युवाओं को रोजगार देंगे।