India News (इंडिया न्यूज), Rajasthan Weather: राजस्थान में इन दिनों मौसम साफ होने के बावजूद सर्द हवाओं का असर बना हुआ है। बता दें, उत्तरी इलाकों से आ रही ठंडी हवाओं के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। खासकर रात और सुबह के समय ठंड का असर ज्यादा महसूस हो रहा है। सीकर जिले के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान गिरकर 2.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

बिहार में अगले 48 घंटे रहेंगे ठंडे, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें ताजा अपडेट

तापमान में भारी गिरावट दर्ज

वहीं दूसरी तरफ, माउंट आबू और सीकर में भी तापमान 3.4 और 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नागौर और लूणकरणसर भी ठंड की चपेट में रहे, जहां का तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, साथ ही करौली सहित कुल छह शहर ऐसे रहे जहां पारा 5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया।
बताया गया है कि, प्रदेश में 23 शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रिकॉर्ड किया गया। केवल फलोदी को छोड़कर सभी शहरों में तापमान सामान्य से कम रहा। इसी कारण सुबह और रात के समय कंपकंपी बढ़ गई है। सर्द हवाओं के कारण दिन के तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है।

दिन में तापमान सामान्य

रिपोर्ट के अनुसार, गंगानगर और टोंक को छोड़कर प्रदेश के बाकी सभी शहरों में दिन का तापमान सामान्य से कम दर्ज हुआ। हालांकि, दोपहर के समय तेज धूप खिलने से ठंड का असर कुछ हद तक कम हो जाता है, लेकिन शाम होते ही ठंड फिर से बढ़ जाती है। इसके अलावा, मौसम विभाग ने अपडेट दिया है कि, अगले दो दिनों तक उत्तरी दिशाओं से आने वाली सर्द हवाओं का असर रहेगा। उसके बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है। बीते तीन दिनों से तापमान में लगातार गिरावट हो रही है, जिससे सुबह और रात के समय ठंड काफी बढ़ गई है।

Trump ने Netanyahu को दिया आदेश, कहा जंग खत्म होने के बाद फिलिस्तीनी क्षेत्र को सौंपे US को, अरब देश हुए आग बबूला, अब होगी जंग