India News (इंडिया न्यूज), Ajmer News: CRPF ग्रुप 1 की ओर से नए साल के मौके पर बुधवार को जेएलएन अस्पताल में 100 कंबल डोनेट किए। अस्पताल की इमरजेंसी और वार्डों में भर्ती मरीजों को यह कंबल वितरित होंगे, जिस की बढ़ती ठंड में भर्ती मरीजों को राहत मिल सके। इस मौके पर CRPF DIG संजय यादव, प्रिंसिपल डॉक्टर अनिल सामरिया और अधीक्षक डॉक्टर अरविंद खरे मौजूद रहे।

BGT के लिए इस दिग्गज बल्लेबाज को टीम में चाहते थे कोच गंभीर? सिलेक्टर्स ने ठुकरा दी थी मांग, हार के बाद एक और चौंकाने वाला खुलासा

CRPF ने अस्पताल में भर्ती मरीजों की मदद

सीआरपीएफ डीआईजी संजय यादव ने बताया कि नव वर्ष के मौके पर सीआरपीएफ ग्रुप 1 के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पॉजिटिव सोच के साथ कुछ नया करने का सोचा था। इसी उद्देश्य को देखते हुए 100 कंबल आज जेएलएन अस्पताल में डोनेट किए हैं, जिससे की इस ठंड में अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों को कंबल से राहत मिल सके।

नहीं खत्म हो रहा है पाकिस्तान का दुख, उधर तालिबान से जंग… इधर तीन बड़े धमाकों से दहला पाक, मंजर देख कांप गए मुसलमान

ठंड से मरीजों को मिलेगी राहत

मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर अनिल सामरिया ने बताया कि सीआरपीएफ की ओर से हर साल कुछ न कुछ नए नवाचार किए जाते हैं। इसी के तहत सीआरपीएफ की ओर से कंबल डोनेट किए गए हैं। यह कंबल इमरजेंसी और वार्ड में भर्ती मरीजों को दिए जाएंगे, जिससे की इस ठंड में सभी को राहत मिलेंगी।