India News Rajasthan (इंडिया न्यूज), Dausa: राजस्थान के दौसा (Dausa) जिला कलेक्टर देवेंद्र यादव आज बांदीकुई एरिया में औचक निरीक्षण करने पहुंचे हैं, जहां जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने सरकारी ऑफिस का इंस्पेक्शन किया। इंस्पेक्शन के बीच अचानक जिला कलेक्टर श्यालावास पंप हाउस पहुंच गए।

जहां उन्होंने सारी व्यवस्थाओं को देखा और समझा। DM ने पीने के पानी कि सप्लाई को लेकर जल आपूर्ति अधिकारी के अधिकारियों से खारे पानी की सप्लाई पर चिंता जाहिर की हैं।

कलेक्टर ने जारी किए निर्देश

बता दें कि कलेक्टर ने बांदीकुई शहर के वंचित क्षेत्रों को पेयजल लाइन से जोड़ने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। कलेक्टर के औचक निरीक्षण को लेकर सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया हैं। अधिकारियों में हड़कंप मचने से कई स्टाफ एक दूसरे को मैसेज और फोन करते नजर आये जिसमें वों कलेक्टर के मूवमेंट की जानकारी दें रहे थें। जिसके बाद ये औचक निरीक्षण केवल निरीक्षण बनकर रह गया।

ये भी पढ़ें: Karauli: समय सिंह हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, एक और आरोपी हुआ गिरफ्तार

कलेक्टर ने अधिकारियों को डांट लगाई

बता दें कि जब कलेक्टर, बीएन जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पर पहुंचे और आंगनबाड़ी की अव्यवस्थाओं को देख नाराजगी जाहिर कि और बच्चों की उपस्थिति न मिलने पर जमकर डांट भी लगाई। इसी के साथ DM ने विधार्थियों से उनकी शिक्षा स्तर कि भी जांच की हैं। इन सारे वाचक निरीक्षण के दौरान सबसे बड़ी और मजे की बात यह रही कि जिला कलेक्टर का अगला मूवमेंट कहां होगा इस बात की जानकारी सरकारी अधिकारीं एक दूसरे से करते नजर आए।

ये भी पढ़ें: Viral Video: जिस सांप ने डसा उसी को अस्पताल लेकर पहुंचा शख्स….डॉक्टर रह गए हैरान