India News MP (इंडिया न्यूज़),Rajasthan Crime News: राजस्थान के डीग जिले में BJP पार्षद पर फायरिंग से चारो तरफ हड़कंप मच गया। सनसनीखेज घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। गोलीबारी में घायल BJP पार्षद को अस्पताल ले जाया गया है। हमलावरों की खोज में पुलिस जुट गयी है। आपको बता दें कि वार्ड नंबर 17 के BJP पार्षद मुकेश बाइक से घर जा रहे थे। उन्होंने कहा कि घर से कुछ ही दूरी पर ठाकुर की भरतपुर रोड पर दुकान है। दुकान पर साहब सिंह उर्फ गुट्टन, जीतू और 1 अन्य साथी खड़े थे।

परिवार के 3 लोग घायल हुए थे

मुकेश ने कहा कि दुकान में घुसने पर हमलावरों ने 2 राउंड फायरिंग कर की। गोली BJP पार्षद के दोनों पैर में लगी। दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से इलाके में चारो तरफ हड़कंप मच गया। धड़ाधड़ दुकान के शटर गिरने लगे। दुकानदारों में खौफ का माहौल छा गया। 2 गोली लगने के बाद मुकेश घायल हो गये। उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। मुकेश ने कहा कि साहब सिंह ने 2 साल पहले घर वालो पर भी फायरिंग की थी। फायरिंग की घटना में परिवार के 3 लोग घायल हुए थे।

चारो तरफ हड़कंप मचा हुआ है

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि BJP पार्षद ने कहा कि दुकान में रोकने के बाद सबसे पहले गोली साहब सिंह ने चलाई। साहब सिंह के बाद दूसरी गोली जीतू की पिस्टल से निकली। उन्होंने कहा कि पार्षद होने की वजह से हमलावर रंजिश रखते हैं। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। CCTV में बदमाशों की करतूत भी कैद हो गयी है। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक पर बैठकर तीनों बदमाश फरार हो जाते हैं। एएसपी अकलेश शर्मा ने कहा है कि हिस्ट्रीशीटर जीतू ने नगर परिषद के पार्षद को गोली मारी है। आरोपी की खोज के लिए पुलिस की टीम का गठन किया गया है। दिनदहाड़े कोतवाली थाना क्षेत्र में फायरिंग से चारो तरफ हड़कंप मचा हुआ है।

भारत नहीं इस देश में खाया जाता है सबसे ज्यादा चावल, जानें क्या है हिन्दुस्तान में सबसे ज्यादा खाया जाने वाला पदार्थ