India News (इंडिया न्यूज),Jaipur Crime News : जमीन विवाद और रुपयों के लेनदेन में कई बार खून के रिश्तों का कत्ल करने वाली घटनाएं सामने आती है। जयपुर में भी रविवार 2 मार्च को इसी तरह के लेन देन में खून के रिश्ते का कत्ल कर दिया गया। एक बहन ने अपने पति और अन्य लोगों के साथ मिलकर सगे भाई को पीट – पीटकर मार डाला। बता दें कि जान बचाने के लिए भाई खेतों में भागा लेकिन हमलावरों ने खेत में पीछे दौड़ते हुए पीछा किया और जमकर मारपीट की। बेहोशी की हालत में छोड़कर हमलावर फरार हो गए और घायल ने तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया।
तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया
आपको बता दें कि हत्या की यह घटना रविवार शाम साढ़े 6 बजे की है। बिंदायका निवासी गोवर्धन चौधरी बाइक से भांकरोटा की ओर जा रहा था। मुकुंदपुरा के पास बासड़ी के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी तो श्रवण बाइक सहित नीचे गिर गया। उसने देखा कि उसकी बहन, जीजा और अन्य रिश्तेदार कार से निकलकर उसकी ओर आ रहे हैं। डर के मारे गोवर्धन चौधरी गेहूं के खेत में भाग गया। हमलावरों ने खेत में दौड़ते हुए पीछा किया। भागते भागते गोवर्धन नीचे गिर गया तो हमलावरों ने उसे लाठियों और सरियों से जमकर मारा। मरा हुआ समझकर वे छोड़ गए और गोवर्धन ने तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया।