India News (इंडिया न्यूज), Jaipur Airport: जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स का इंतजार करने वाले यात्रियों को आज काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जयपुर एयरपोर्ट से आज दो हवाई उड़ानों को रद्द करना पड़ा। आज जयपुर-पुणे और जयपुर-अहमदाबाद फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया है। स्पाइसजेट एयरलाइंस की पुणे फ्लाइट SG-1077 का समय सुबह 5:35 मिनट का है। मगर एयरलाइंस ने ऐन मौके पर तकनीकी कारणों से फ्लाइट रद्द कर दी।

जिस फूले हुए जैकेट की पूरी दुनिया है दिवानी, इसके लिए इन 2 पक्षियों को देनी पड़ती है अपने जान की कुर्बानी, PETA की रिपोर्ट पढ़ आंखों से बहने लगेंगे आंसू

कोहरे के चलते हवाई उड़ान में हुई दिक्कत

इसी के साथ, दूसरी फ्लाइट SG- 2960 जयपुर-अहमदाबाद को भी 2:30 घंटे बाद सुबह 8:05 मिनट पर उड़ान भरनी थी। इस फ्लाइट को भी कैंसल कर दिया गया। फ्लाइट्स रद्द होने की बड़ी वजह कोहरा बताया जा रहा है। बढ़ती ठड़ की वजह से कोहरे भी लगातार बढ़ता जा रहा है। कोहरे की वजह से फ्लाइट्स अपने तय समय पर जयपुर में लैंड नहीं कर पाई। फ्लाइट्स को लैडिंग के लिए मौसम साफ होने का इंतजार करना पड़ रहा है।

साल 2025 में इन 5 राशियों पर कहर बनकर बरसेंगे शनि महाराज, हर क्षेत्र में खड़ा करेंगे मुश्किलों के पहाड़, हो जाएं सावधान

यात्रियों को दिया रिफंड

आपको बता दें कि फ्लाइट्स रद्द होने की वजह से एयरलाइन कंपनी ने सभी यात्रियों को रिफंड वापस किया। फ्लाइट्स रद्द होने की वजह से कई यात्रियों को सड़क मार्ग या ट्रेन का सहारा लेना पड़ा।