India News (इंडिया न्यूज),Rajasthan: आगरा से जयपुर जा रहे 2 फ्रांसीसी पर्यटकों के सामान को लेकर के 1 टैक्सी चालक भाग निकला। यह घटना उस समय घटी जब दोनों विदेशी पर्यटक चाय और लंच के लिए भरतपुर शहर के 1 निजी होटल में ठहरे थे। दोनों विदेशी पर्यटकों ने भरतपुर पुलिस को इसकी जानकारी दी। भरतपुर CO सिटी और उनकी पुलिस ने दोनों विदेशी पर्यटकों से बातचीत कर मामले को गंभीरता से लिया। उसके बाद दोनों को केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान का भ्रमण करवाया। साथ ही कार मालिक से दूसरी कार मंगाकर उन्हें सुरक्षित उनके स्थान पर छुड़वाया।
पुलिस की एक अच्छी छवि पेश की
आपको बता दें कि भागने वाले चालक से संपर्क कर उनके सामान को बरामद किया गया है, दोनों पर्यटकों को उनका सामान सौंप दिया है। जिसके चलते दोनों फ्रांसीसी पर्यटकों ने भरतपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया। पर्यटकों ने कहा है कि भरतपुर पुलिस के सभी स्टाफ को उनके काम और उनकी सच्ची दयालुता के लिए धन्यवाद देते हैं। सभी ने भारतीय पुलिस की एक अच्छी छवि पेश की है।जानकारी के अनुसार टैक्सी चालक और टैक्सी मालिक के बीच पैसे के लेनदेन का विवाद था, जिसके चलते टैक्सी चालक गाड़ी को लेकर भाग निकला और उसमें विदेशी पर्यटकों का सामान था।
ड्राइवर छत्तू सिंह था
जानकारी के लिए बता दें कि सीओ पंकज यादव ने विदेशी पर्यटकों से बातचीत कर उनके हालात जाने और फ्रांस के सेंट लॉरेंट निवासी विदेशी पर्यटक एनी ऑर्डिन और कैबोट ने बताया कि उन्होंने आगरा ऑनलाइन टैक्सी बुक कराई थी, जिसका ड्राइवर छत्तू सिंह था।