India News (इंडिया न्यूज) Rajasthan News: जिले में परिवहन विभाग और पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा जागरूकता माह ने आज एक अनोखा मोड़ लिया। पुराने बस स्टैंड पर आयोजित कार्यक्रम में वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर गांधीगिरी के अंदाज में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस अभियान का नेतृत्व SP मोनिका सेन ने किया उन्होंने न केवल वाहन चालकों को फूल देकर उनकी गलतियों को प्यार से समझाया, बल्कि उन्हें हेलमेट के महत्व और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की भी जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए गए और वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने के फायदे बताए गए।

यातायात नियमों का पालन करने पर जोर

SP मोनिका सेन ने अपने संबोधन में कहा, “सड़क सुरक्षा सिर्फ कानून का पालन करने तक सीमित नहीं है, यह जीवन बचाने का माध्यम है। हेलमेट पहनना और यातायात के नियमों का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।” कार्यक्रम में DSP तपेंद्र मीणा, कोतवाल भगवानलाल, और परिवहन विभाग के निरीक्षक भी मौजूद रहे। इन अधिकारियों ने लोगों को सड़क पर सतर्कता बरतने और नियमों का पालन करने के महत्व पर जोर दिया।

इन 5 देशों का हथियारों की दुनिया में है बोलबाला, खरीदते है सबसे ज्यादा हथियार

फूल देकर पुलिस कर रही जनता को जागरूक

पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा इस अभियान के तहत लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं फूल देकर वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना एक नई पहल है, जिसे लोगों ने खूब सराहा। इस कार्यक्रम ने न केवल लोगों को जागरूक किया, बल्कि यह संदेश भी दिया कि प्यार और समझ से भी कानून का पालन कराया जा सकता है। सड़क सुरक्षा जागरूकता का यह अंदाज पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया है।

बरेली में गरजा बाबा का बुलडोजर.. अवैध मकान पर गिरी गाज, इतने मकान सील