India News (इंडिया न्यूज),Rajasthan News: राजस्थान के जोधपुर की रहने वाली IAS परी बिश्नोई एक काफी जाना-माना नाम हैं।  बिश्नोई समाज की पहली IAS होने के नाते वह अक्सर चर्चाओं में बनी रहती हैं। 2023 में शादी के करीब डेढ़ साल बाद अब 2025 में दोनों के घर खुशियां आई हैं। IAS परी बिश्नोई ने बेटी को जन्म दिया है।  उन्होंने कहा  कि 24 फरवरी 2025 को उनके घर में लक्ष्मी के रूप में बेटी ने जन्म लिया।

सुख-समृद्धि की कामना करें

आपको बता दें कि परी ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर लोगों के बीच ये खुशखबरी शेयर की है। जिसमें उन्होंने अपनी बेटी का नाम भी बताया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि वेदा  24.02.25… भगवान और गुरु जम्भेश्वर महाराज की असीम कृपा से हमारे जीवन में लक्ष्मी का आगमन हुआ है। मैं आप सभी से निवेदन करती हूं कि अपने आशीर्वाद से हमारी नन्ही “परी” की लंबी आयु, स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना करें।

गंगटोक में हुई थी

भव्य बिश्नोई और उनकी IAS पत्नी परी बिश्नोई  की यह पहली संतान है।  बता दें कि परी बिश्नोई राजस्थान के जोधपुर  की रहने वाली।  22 दिसंबर 2023 को परी बिश्नोई की शादी हरियाणा के पूर्व भाजपा विधायक भव्य बिश्नोई से झीलों की नगरी उदयपुरमें हुई थी। उनका रिसेप्शन पुष्कर, अजमेर, आदमपुर, हरियाणा हिसार और दिल्ली में बेहद शाही अंदाज में हुआ था।  IAS बनने के बाद परी बिश्नोई की पहली पोस्टिंग सिक्किम(Sikkim) की राजधानी गंगटोक में हुई थी।