India News (इंडिया न्यूज),Congress MLA Abhimanyu Poonia :बाड़मेर के संगरिया से कांग्रेस विधायक और यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पुनिया ने बाड़मेर में आयोजित एक कार्यक्रम में दौरान विवादित बयान दिया है। अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस नेता ने युवाओं से कहा कि अगर अधिकारी बात नहीं सुनते तो उन्हें ठोक दो, फिर आगे जो होता है, देखेंगे। अभिमन्यु पुनिया के इस बयान ने राजस्थान की सियासत गरमा दी है।
विधायक की अफसरों पर विवादित टिप्पणी
दरअसल, वे सेड़वा में ‘नशा नहीं नौकरी दो’ कार्यक्रम को लेकर एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान पुनिया ने कहा कि अगर कोई अधिकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मनमानी करता है तो उसकी पिटाई कर दो, हम बाद में उससे निपट लेंगे।
जब कांग्रेस विधायक ने यह बयान दिया तो मंच पर पूर्व विधायक पदमाराम मेघवाल, पूर्व मंत्री और कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष गफूर अहमद, बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदराम बेनीवाल सहित कुछ कांग्रेस नेता मौजूद थे।
विवादित बयानों और कांग्रेसी नेताओं का नाता
मालूम हो, हालिया दिनों में राजस्थान में कांग्रेस नेताओं के कई विवादित बयान सामने आए हैं। अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले धीरज गुर्जर ने हाल ही में एक विवादित बयान दिया। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने अपने विवादित बयान से बवाल मचा दिया। कांग्रेस नेता ने सार्वजनिक मंच से धमकी भरे लहजे में अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी दी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अगर कोई प्यार से बात नहीं मानता है तो आपका बेटा धीरज जूते मारने के लिए तैयार है।