India News(इंडिया न्यूज),Madan Dilawar: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने मुगल बादशाह अकबर को बलात्कारी, आक्रांता और लुटेरा बताया है। दिलावर ने मंगलवार को विधानसभा में शिक्षा विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि हम इस बात से बहुत दुखी हैं कि वे (पिछली सरकारें) महापुरुषों के बारे में क्या पढ़ाती थीं। उन्होंने महाराणा प्रताप की वीरता को कमतर आंकने की कोशिश की।

होली से पहले चमकेंगे इस राज्य की महिलाओं के चेहरे, मईयां सम्मान योजना में बड़ा तोहफा, महिलाओं के खातों में जल्द आएंगे ₹7500!

विधानसभा में क्या बोले मदन दिलावर?

रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आगे कहा कि ‘मीना बाजार’ लगाने वाले अकबर को बलात्कारी, आक्रमणकारी और लुटेरा महान कहा गया। यह देश और हमारे महापुरुषों का अपमान है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

राजस्थान के शिक्षा मंत्री के इस बयान पर जब कुछ विधायकों ने आपत्ति जताई तो दिलावर ने पूछा कि आप अकबर के बारे में क्या सोचते हैं? औरंगजेब ने अनगिनत हिंदुओं को मारा, सैकड़ों मंदिरों को ध्वस्त किया और हिंदुओं पर जजिया कर लगाया। इस बर्बरता को देश के छात्रों से छिपाया गया। इसे कई सालों तक पाठ्यपुस्तकों में पढ़ाया गया। आक्रमणकारी और क्रूर शासक तैमूर को महान कहा गया। यह पूरी तरह से गलत था।

मदन दिलावर ने मुगल बादशाह अकबर पर बोला हमला

वैसे यह पहली बार नहीं है जब मदन दिलावर ने मुगल बादशाह अकबर पर हमला बोला हो। पिछले साल फरवरी में भी मदन दिलावर ने अकबर को बलात्कारी कहा था। उन्होंने तब कहा था कि अकबर बलात्कारी था। भारत में उसका नाम लेना भी पाप है। दिलावर ने कहा था कि हमें स्कूल में पढ़ाया जाता है कि अकबर महान था लेकिन मैंने सुना है कि वह ‘मीना बाजार’ लगाता था और खूबसूरत लड़कियों और महिलाओं का अपहरण करता था।

NZ VS SA Semifinal Match: न्यूजीलैंड ने बनाया रनों का पहाड़ | Breaking News | India News