India News (इंडिया न्यूज), Manmohan Singh Death: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार रात 92 साल की उम्र में निधन हो गया। दिल्ली के एम्स अस्पताल में मनमोहन सिंह अपनी आखरी सांस ली। मनमोहन सिंह के निधन पर केंद्र सरकार ने पूरे देश में 7 दिनों के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है। इतना ही नहीं, पूरे भारत में राष्ट्रीय ध्वज झुका रहेगा। तो वहीं, गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र भेजते हुए लिखा कि 26 दिसंबर से 1 जनवरी तक कोई आधिकारिक मनोरंजन का आयोजन नहीं होना चाहिए।
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की वो ऐतिहासिक तस्वीरें, जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता
कल होगा अंतिम संस्कार
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शनों के लिए तीन मोतीलाल नेहरू मार्ग पर स्थित उनके आवास पर रखा गया है। 28 दिसंबर को उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। सोनिया गांधी समेत सभी बड़े राजनेता मनमोहन सिंह के दर्शन के लिए इनके आवास पर पहुंचने लगे हैं। इसी के चलते मनमोहन सिंक के आवास के बाहर सुरक्षा को भी बड़ा दिया गया है। कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी बेटी विदेश से आ रही हैं और वो शाम तक दिल्ली पहुंचेंगी, उसके बाद अंतिम संस्कार कल हो सकता है।
Manmohan Singh Death: पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर 7 दिन का राष्ट्रीय शोक! कई कार्यक्रम हुए स्थगित
PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर दुनियाभर के लोगों ने शोक जताया है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और आज मनमोहन सिंह के आवास जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। PM मोदी ने मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए। प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस नेता की बुद्धिमत्ता और विनम्रता की प्रशंसा की और उनके साथ हुई बातचीत की तस्वीरें भी साझा कीं।