India News (इंडिया न्यूज), Rajasthan News: सिरोही जिले के पालड़ी एम थाना क्षेत्र में पुलिस विभाग की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, यहां थानाधिकारी हुक्म सिंह भाटी और हेड कांस्टेबल समय सिंह गुर्जर के बीच सड़क पर ही जमकर बहस और हाथापाई हो गई। यह घटना 4 फरवरी की रात की बताई जा रही है, जब दोनों पुलिसकर्मी गश्त पर निकले थे।

Firing in Jaipur: जमीन पर कब्जा करने आए बदमाशों ने बीच बाजार में की फायरिंग | India News

अवैध खनन बना विवाद की वजह

मिली जानकारी के मुताबिक, इस विवाद की जड़ अवैध खनन से जुड़ी हुई थी। हेड कांस्टेबल समय सिंह ने थानाधिकारी हुक्म सिंह पर नदी से अवैध खनन को संरक्षण देने के गंभीर आरोप लगाए। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हुई, जो धीरे-धीरे बढ़ती चली गई। ऐसे में, हालात इतने बिगड़ गए कि दोनों के बीच हाथापाई तक हो गई। बता दें, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने जब पुलिस अधिकारियों को आपस में लड़ते देखा तो मामला तूल पकड़ने लगा। घटना की सूचना मिलते ही शिवगंज डीएसपी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल को दी।

SP ने लिया सख्त एक्शन

इसके साथ-साथ पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल ने इस अनुशासनहीनता को गंभीरता से लिया और तत्काल प्रभाव से थानाधिकारी और हेड कांस्टेबल को सस्पेंड करने के आदेश दिए। साथ ही विभागीय जांच के निर्देश भी दिए गए हैं। जोधपुर रेंज आईजी ने भी इस घटना को गंभीर मानते हुए त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए। दूसरी तरफ, पुलिस अधीक्षक के अनुसार, सार्वजनिक स्थान पर पुलिस अधिकारियों की इस तरह की हरकत विभाग की छवि को नुकसान पहुंचाती है। मामले में अधीनस्थ अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि विवाद की असली वजह क्या थी और इसमें किसकी गलती थी।

क्या मैंने आपके लिए कुछ नहीं किया? अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर फूट-फूटकर कर रोने लगी शेख हसीना, Yunus को दिखाई उसकी औकात