India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajasthan Govt Jobs: भारत में सरकारी नौकरियों का काफी क्रेज है। हर कोई सरकारी नौकरी करना चाहता है। इसके लिए कई लोग सालों पढ़ाई करते हैं और सिविल परीक्षा पास करने की कोशिश करते हैं। लेकिन इसके बाद भी कई लोगों के लिए सरकारी नौकरी का सपना सपना ही रह जाता है। हालांकि राजस्थान सरकार ने अब अनपढ़ लोगों के लिए भी सरकारी नौकरी की व्यवस्था की है। आइए आपको बताते हैं कैसे?
स्वायत्त शासन विभाग ने अनपढ़ लोगों को सरकारी नौकरी देने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। राजसमंद में 130 पदों पर वैकेंसी निकली है। सफाई कर्मचारी के इन पदों के लिए यह नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसके लिए उम्मीदवार 7 अक्टूबर से 6 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन का तरीका ऑनलाइन है।
आपके पास ये योग्यता होनी चाहिए।
राजस्थान में कुल 23 हजार 820 पदों पर वैकेंसी निकली है। राजसमंद में पचास पद हैं। आवेदकों का राजस्थान का मूल निवासी होना अनिवार्य है। इसके अलावा किसी तरह की शैक्षणिक योग्यता भी जरूरी है। आवेदक के पास सार्वजनिक सीवरेज की सफाई व सफाई का एक वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों का चयन लॉटरी के आधार पर होगा।
Bihar Politics News: BJP नेता शाहनाज हुसैन ने प्रशांत किशोर पर कसा तंज, बोले- हवा और ख्वाब बेच..
नए सिरे से होगी भर्ती
राजस्थान सरकार ने पहले 24 हजार 797 पदों पर भर्ती की घोषणा की थी। लेकिन इसके बाद वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता देने को लेकर काफी विवाद हुआ। अब नए तरीके से इसकी भर्ती की घोषणा की गई है। शहर में एक हजार की आबादी पर चार सफाई कर्मचारी हैं। इस हिसाब से 2024 की आबादी के हिसाब से राजसमंद में चार सौ पदों पर भर्ती होनी चाहिए। लेकिन फिलहाल पचास पदों पर ही भर्ती होगी।
1 मिनट में कितनी दूर उड़ जाता है सबसे तेज रफ्तार विमान? जानकर हिल जाएगा दिमाग