India News (इंडिया न्यूज),Rajasthan News: इन दिनों भारत में शादियों का सीजन चल रहा है। कहते हैं शादी एक ऐसा रिश्ता है जो एक जन्म का नहीं बल्कि सात जन्मों का होता है। इसी के चलते लोग सोच समझकर रिश्ता बनाते हैं लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें धोखा मिल जाता है। लड़का-लड़की के परिवार वाले चाहे कितनी भी जांच पड़ताल कर लें, कई लोग धोखा खा ही जाते हैं। इसका एक मामला राजस्थान के श्रीगंगानगर से आया है, जहां एक युवक के साथ धोखा हुआ।
ये हैं हिंदू धर्म के वो 36 प्रकार के नर्क…इस एक नर्क में तो जरूर तड़पेगा कलियुग का हर एक इंसान
पिता ने दर्ज कराया मामला
श्रीगंगानगर के सदर थाने में एक पिता ने अपने बेटे की मंगेतर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मंगेतर पर 20 लाख रुपए के लिए ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया गया है। जानकारी के मुताबिक, युवक का नाम रोबिन सिंह है, जो दौलतपुरा गांव का रहने वाला है। रोबिन सिंह की कुछ दिन पहले ही सगाई हुई थी। इसी के चलते लड़का शादी के सपने देख रहा था। वहीं, दूसरी तरफ लड़की खतरनाक प्लान तैयार कर रही थी।
जानें पूरा मामला?
रोबिन सिंह के पिता गुरजीत सिंह ने पुलिस में दर्ज मामले में बताया कि उसके बेटे रोबिन सिंह की सगाई आरोपी लड़की से हुई थी। सगाई के बाद दोनों की फोन पर बातचीत होने लगी, जिसके बाद लड़की ने रोबिन को होटल में मिलने के लिए बुलाया। जब इस बात की जानकारी लड़के के परिवार वालों को हुई तो उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया, जिसके बाद लड़की ने उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इसके चलते लड़की ने लड़के को धमकाना शुरू कर दिया, जिस पर लड़के के परिवार वालों ने रिश्ता तोड़ने की बात कही।
यहां पर सामने आया कि लड़की ने होटल के कमरे में लड़की के साथ फोटो खींच लिए थे। इनके जरिए लड़की ने परिवार वालों को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसने कहा कि अगर शादी टूटी तो वह उसकी फोटो वायरल कर देगी। इसके साथ ही लड़की ने ब्लैकमेल कर 20 लाख रुपए मांगे। इस मामले को लेकर पीड़ित का कहना है कि लड़की पहले भी एक अन्य लड़के के साथ ऐसा ही कर चुकी है। वह लड़कों और उनके परिवार वालों को झूठे केस में फंसाने के नाम पर ब्लैकमेल करती है।