India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajasthan News: शाहपुरा जिले के जहाजपुर में जल झूलनी एकादशी के जुलूस के दौरान जमकर बवाल हुआ। कुछ महिलाओं ने भगवान पीतांबर श्याम की रामरेवड़ी को गिराने का प्रयास किया। इससे वहां भगदड़ मच गई। घटना से जहाजपुर में तनाव की स्थिति बन गई। पथराव के बाद विधायक गोपीचंद मीना धरने पर बैठ गए। हालांकि देर रात अवैध निर्माण हटाए जाने और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद विधायक का धरना समाप्त हो गया। रविवार सुबह से जहाजपुर कस्बे में हालात सामान्य होने लगे हैं। वहीं पथराव करने वाले उपद्रवियों की धरपकड़ जारी है।
जानकारी के अनुसार
जानकारी के अनुसार जहाजपुर कस्बे में जल झूलनी एकादशी पर निकाली जा रही भगवान पीतांबर श्याम की रामरेवड़ी किले से शुरू हुई। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। एक धार्मिक स्थल के बाहर रामरेवड़ी पर पथराव किया गया। इससे अफरातफरी मच गई। एक वर्ग विशेष की महिलाओं ने रामरेवाड़ी को ध्वस्त करने का प्रयास किया। इससे वहां तनावपूर्ण स्थिति बन गई।
देर रात जेसीबी से हटाया गया अवैध अतिक्रमण
लोग एक धार्मिक स्थल पर चल रहे निर्माण को अवैध बताते हुए उसे ध्वस्त करने की मांग करने लगे। जिस पर प्रशासन ने देर रात जेसीबी की मदद से अवैध अतिक्रमण को हटवाया। देर रात प्रशासन ने शाहपुरा रोड पर छह जेसीबी की मदद से करीब 24 अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए। वहीं, पुलिस ने एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया। कस्बे में दूसरे दिन भी पुलिस बल तैनात है। हालांकि, अब स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
घटना के बाद वहां हजारों की संख्या में लोग जमा हो गए। कस्बे के बाजार बंद हो गए। पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाइश की। लेकिन, लोग आरोपियों की गिरफ्तारी व अवैध निर्माण हटाने की मांग करने लगे। मांग पूरी होने के बाद विधायक व अन्य लोगों का धरना रात करीब 11 बजे समाप्त हुआ।
PM मोदी आज 7 नई वंदे भारत ट्रेनों की देंगे सौगात, जानिए किन स्टेशनों के बीच चलेगी