India News (इंडिया न्यूज़),Rajasthan Pakistani YouTuber: राजस्थान के जैसलमेर में पुलिस ने एक पाकिस्तानी यूट्यूबर को गिरफ्तार किया है, जो बिना वीजा नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल हुआ था। इस मामले में पुलिस ने एक भारतीय नागरिक को भी गिरफ्तार किया है, जिसने उसे यहां ठहरने और अन्य सुविधाओं में मदद की। आरोपी पाकिस्तानी यूट्यूबर की पहचान विनय कपूर के रूप में हुई है।

कुछ समय तक गाजियाबाद में रहा

पुलिस के अनुसार, विनय कपूर नेपाल के जरिए अवैध रूप से भारत में दाखिल हुआ और कुछ समय तक गाजियाबाद में रहा। इसके बाद वह जैसलमेर पहुंचा, जहां इंटरनेट मीडिया के जरिए उसकी दोस्ती स्थानीय युवक सचिन चौधरी से हुई। सचिन ने उसे रहने और अन्य जरूरतों में सहयोग दिया। पुलिस को जब इस संबंध में जानकारी मिली, तो कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया गया।

Samay Raina के शो में रणवीर अल्लाहबादिया ने ऐसा क्या कह दिया? भड़क उठे लोग, मशहूर लेखक ने भी जमकर लगाई लताड़

जांच में जुटी है पुलिस

पूछताछ में यह सामने आया कि विनय कपूर भारत में प्रवेश करने के बाद लगातार वीडियो बना रहा था और उन्हें इंटरनेट पर अपलोड कर रहा था। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि उसके इरादे क्या थे और वह किन उद्देश्यों से भारत आया था। पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके संपर्कों की भी जांच की जा रही है।इस मामले में पुलिस ने विनय कपूर के साथ-साथ भारतीय नागरिक सुधीर चौधरी को भी गिरफ्तार किया है, जिसने पाकिस्तानी यूट्यूबर की हरसंभव सहायता की थी। पुलिस इस पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कर रही है ताकि पता लगाया जा सके कि कहीं इस घटना के पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं है। जैसलमेर पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है और आरोपी के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच भी की जा रही है।

दिल्ली चुनाव में AAP की हार पर क्या बोल गए डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा, ‘चालाकी और फ्रॉडिज्म की…’