India News (इंडिया न्यूज़),Rajasthan Police Bharti 2024: राजस्थान पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पदों का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। बता दें कि,  राजस्थान पुलिस में सब इंस्पेक्टर (SI Telecom) के पदों पर भर्ती का अच्छा अवसर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने इस भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है, और इच्छुक उम्मीदवार 27 दिसंबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती की शैक्षिक योग्यता

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से  B.Sc  की डिग्री होनी चाहिए।  साथ ही  टेलीकम्यूनिकेशन,  इलेक्ट्रॉनिक्स,  इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग  में डिग्री वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।  उम्मीदवारों को  राजस्थान संस्कृति  का ज्ञान भी होना चाहिए।

चौकोर ही क्यों होती है किताबें? गोल या तिकोनी क्यों नहीं

आयु सीमा – उम्मीदवारों की आयु 01 जनवरी 2025 के अनुसार  20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया के लिए युवाओं को   लिखित परीक्षा ,  शारीरिक परीक्षा और लास्ट में  इंटरव्यू देना होगा।

शारीरिक मानक:

  • पुरुष उम्मीदवारों के लिए:
  • हाइट: 168 सेमी
  • सीना: 81 सेमी (फूलने पर 86 सेमी)
  • महिला उम्मीदवारों के लिए:
  • हाइट: 152 सेमी

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार RPSC की आधिकारिक वेबसाइट [rpsc.rajasthan.gov.in](https://rpsc.rajasthan.gov.in) पर जा सकते हैं। जल्दी  से जाकर आवेदन जरूर करें।

जीजा को रसगुल्ला खिलाने आई साली, दूल्हे ने किया ऐसा काम, Video देखकर भौंचक्के रह जाएंगे