India News RJ(इंडिया न्यूज)Rajasthan Politics: राजस्थान की राजनीति के जादूगर कहे जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पिछले काफी समय से स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। गहलोत 30 मई से पूरी तरह से बेड रेस्ट पर थे। अब धीरे-धीरे उनकी तबीयत में सुधार होने के बाद वे नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी कर रहे हैं।

Delhi Electric Bus: DTC की बस अब न छूटेगी, नया ऐप करेगा पूरी निगरानी

क्या मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी?

पूर्व मुख्यमंत्री की तबीयत में सुधार के बाद सबसे पहले दिल्ली दौरे के संकेत मिल रहे हैं। बताया जा रहा है कि अशोक गहलोत आज शाम दिल्ली में केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। ऐसे में अशोक गहलोत को लेकर फिर से चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि बहुत जल्द गहलोत को संगठन में किसी बड़े पद की जिम्मेदारी मिल सकती है।

क्या गहलोत का अनुभव पार्टी के काम आएगा?

बताया जा रहा है कि अशोक गहलोत दिल्ली में केंद्रीय नेताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान चुनावी राज्यों से जुड़ी रणनीति, मौजूदा हालात में कौन से मुद्दे उठाए जा सकते हैं, इस पर चर्चा के साथ ही पार्टी गहलोत के राजनीतिक अनुभव का भी इस्तेमाल कर सकती है।

अमेठी में बनाए गए थे पर्यवेक्षक

लोकसभा चुनाव के दौरान भी राहुल गांधी ने अमेठी से नहीं बल्कि रायबरेली से चुनाव लड़ा था। इस दौरान किशोरी लाल शर्मा को अमेठी सीट से चुनाव लड़ाया गया था, तब पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाकर भेजा गया था। चूंकि यह सीट कांग्रेस की परंपरागत सीट रही है, इसलिए राहुल गांधी तीन बार इस सीट से सांसद रह चुके हैं। ऐसे में यह सीट पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है, उस दौरान इस सीट की जिम्मेदारी भी अशोक गहलोत को दी गई थी।

खाते समय क्यों मगरमच्छ की आँखों से बहते हैं आंसू…वजह जानकर हर एक उड़ जाते है होश?