India News RJ(इंडिया न्यूज), Rajasthan politics: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने सरकार को सर्कस करार दिया। जोधपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा और मौजूदा सरकार के शासन की आलोचना की। गहलोत ने कहा कि राजस्थान में हालात बहुत अजीब हो गए हैं। राज्य में शासन-प्रशासन पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है, वहीं दूसरी तरफ डेंगू फैल रहा है। पिछली सरकार के कामकाज की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि हमने जो घोषणाएं की थीं, उन पर काम धीमी गति से चल रहा है। साथ ही उन्होंने हरियाणा चुनाव के एग्जिट पोल की चर्चा करते हुए कांग्रेस की जीत का दावा किया।
MP News: सहकारी बैंक की तिजोरी से साढ़े सात लाख चोरी, जांच में जुटी पुलिस
हरियाणा में एग्जिट पोल से बेहतर नंबर कांग्रेस को मिलेंगे: गहलोत
गहलोत ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की लहर है। खासकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के रोड शो के बाद चुनाव एकतरफा हो गए हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि हरियाणा चुनाव में कांग्रेस जीतेगी। एग्जिट पोल के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस एग्जिट पोल के नतीजों से ज्यादा नंबर हासिल करेगी।
पूर्व सीएम ने कहा- कुछ मंत्री इस्तीफा दे रहे हैं तो कुछ धमकी दे रहे हैंi
पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि यह सरकार नहीं सर्कस है। सरकार में शामिल कुछ मंत्री इस्तीफा दे रहे हैं तो कुछ इस्तीफा देने की धमकी दे रहे हैं। मुख्यमंत्री को दिल्ली आना-जाना कम करना चाहिए और शासन करना चाहिए। राजस्थान में स्थिति बहुत नाजुक है। हम विपक्ष में हैं और विपक्ष में रहकर ही अपनी भूमिका निभाएंगे।