India News Rajasthan(इंडिया न्यूज),Rajasthan Weather: राजस्थान में इन दिनों सर्दी का सितम बढ़ने लगा है। उच्चताम व न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। उत्तरी राजस्थान के कई जिलों में कोहरा का असर और बढ़ गया है। रविवार 10 नवंबर को पूरे दिन कोहरा छाया रहा। वहीं सोमवार को भी सुबह कोहरे की चादर नजर आई। मौसम विभाग की तरफ से जारी की गई रिपोर्ट के अऩुसार प्रदेश में शर्दी बढ़ने के आसार है। मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए अलर्ट में प्रदेश के  जिलों हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू और गंगानगर में घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया गया है।

न्यूनतम तापमान में दर्ज की गई बढ़ोतरी

कोहरे के बीच प्रदेश में तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि न्यूनतम तापमान स्थिर बना हुआ है, लेकिन इसका असर बढ़ गया है। माउंट आबू और फतेहपुर में न्यूनतम तापमान में 0.2 से 0.9 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। जबकि जिन जिलों में कोहरा दिखाई दे रहा है, वहां अधिकतम तापमान में कमी आई है, लेकिन न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यानी गंगानगर, राजधानी, हनुमानगढ़ और चूरू में अधिकतम तापमान में कमी आई है और न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान का असर लगातार बढ़ रहा है।

दिल्ली-NCR में कब आएगी कंबल और स्वेटर वाली सर्दी? IMD ने दिया मौसम का अपडेट

कहां कितना रहा तापमान

अजमेर में 16.9 डिग्री सेल्सियस

सिरोही में 13.2 डिग्री सेल्सियस

माउंट आबू में 11.2 डिग्री सेल्सियस

सीकर में 15.2 डिग्री सेल्सियस

डबोक में 15.3 डिग्री सेल्सियस

अंता बारां में 16.9 डिग्री सेल्सियस

जालौर में 15.3 डिग्री सेल्सियस

फतेहपुर में 14.8 डिग्री सेल्सियस

वनस्थली में 17.1 डिग्री सेल्सियस

चित्तौड़गढ़ में 17.0 डिग्री सेल्सियस

भीलवाड़ा में 16.4 डिग्री सेल्सियस

बाड़मेर में 21.6 डिग्री सेल्सियस

फलोदी में 21.6 डिग्री सेल्सियस

बाड़मेर में 21.6 डिग्री सेल्सियस

फलोदी में 21.6 डिग्री सेल्सियस

करौली में 17.7 डिग्री सेल्सियस

अलवर में 17.8 डिग्री सेल्सियस

चूरू में 17.4 डिग्री सेल्सियस

संगरिया में 17.5 डिग्री सेल्सियस

चूरू में 17.4 डिग्री सेल्सियस

संगरिया में 17.5 डिग्री सेल्सियस

पिलानी में 18.0 डिग्री सेल्सियस

जोधपुर में 18.4 डिग्री सेल्सियस

धौलपुर में 18.5 डिग्री सेल्सियस

बीकानेर में 20.0 डिग्री सेल्सियस

UP Weather: सावधान! इस दिन से यूपी में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, रजाइयों के साथ हो जाए तैयार