India News (इंडिया न्यूज़), Rajasthan Weather: राजस्थान में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद से मौसम सर्द बना हुआ है। प्रदेश बारिश और ओलावृष्टि के साथ कोहरे की चपेट में रहा। अब कोहरा तो छंट रहा है लेकिन शीतलहर का कहर जारी है। सुबह-शाम चल रही शीतलहर लोगों को कंपकंपा रही है।

गुरुवार को भी प्रदेश के कई शहरों में कोहरा और शीतलहर चली। शेखावाटी के फतेहपुर, डूंगरपुर और नागौर शहर माउंट आबू से भी ज्यादा ठंडे रहे। माउंट आबू का न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि डूंगरपुर का तापमान 3.0 डिग्री, फतेहपुर का 3.6 डिग्री और नागौर का तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम शुष्क, तापमान बढ़ा लेकिन शीतलहर जारी कोहरे का असर कम होने और मौसम शुष्क होने से प्रदेश के कई शहरों के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। यानी अगले हफ्ते ठंड से कुछ राहत मिलेगी।

राज्य के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान:

डूंगरपुर 3.0 डिग्री सेल्सियस
फ़तेहपुर 3.6 डिग्री से
नागौर 3.9 डिग्री सेल्सियस
माउंट आबू 5.0 डिग्री सेल्सियस
गंगानगर 5.3 डिग्री सेल्सियस
चूरू 5.4 डिग्री सेल्सियस
बीकानेर 5.5 डिग्री सेल्सियस
पिलानी 5.5 डिग्री सेल्सियस
वनस्थली 5.8 डिग्री सेल्सियस
जालोर 6.2 डिग्री सेल्सियस
अलवर 6.2 डिग्री सेल्सियस
सिरोही 6.5 डिग्री सेल्सियस
करौली 6.5 डिग्री सेल्सियस
दौसा 6.5 डिग्री सेल्सियस
डबोक 6.6 डिग्री सेल्सियस
भीलवाड़ा 6.6 डिग्री सेल्सियस
अजमेर 6.9 डिग्री सेल्सियस
सीकर 7.0 डिग्री सेल्सियस
धौलपुर 7.5 डिग्री सेल्सियस
जयपुर 7.7 डिग्री सेल्सियस
चित्तौड़गढ़ 7.7 डिग्री सेल्सियस
अंता बारां 8.0 डिग्री सेल्सियस
जैसलमेर 8.1 डिग्री सेल्सियस
कोटा 9.4 डिग्री सेल्सियस
जोधपुर 10.1 डिग्री सेल्सियस
बाड़मेर 11.4 डिग्री सेल्सियस

Bihar Weather: सर्दी ने बदले अपने रंग दिन-रात हुए सर्द, आने वाले दिनों में बढ़ेगा मौसम का सितम, IMD का अलर्ट जारी

नए साल पर तुरंत करवाले आधार कार्ड में ये काम, नहीं तो…सरकार ने 2025 के लिए 5 नए नियम किए लागू