India News (इंडिया न्यूज), Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदल रहा है। जानकारी के अनुसार, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिससे दिन में हल्की गर्मी और सुबह-शाम ठंडक बनी हुई है। बता दें, मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा, लेकिन अगले 48 घंटों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। कड़ाके की ठंड के लिए फिर से तैयार रहें, क्योंकि भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है।

TATA IPL 2025: KKR मेरे लिए एक परिवार जैसा है – वैभव अरोड़ा

जानिए डिटेल में

बीते 24 घंटों के दौरान राजस्थान में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा, साथ ही मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में ठंड का प्रभाव धीरे-धीरे कम हो रहा है, लेकिन आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है। इसके अलावा मौसम विभाग ने 15 से 17 फरवरी के बीच राजस्थान के कुछ हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना जताई है। इसके अलावा, 16 से 19 फरवरी के दौरान कुछ इलाकों में गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की भी संभावना है।

आने वाले दिनों में हो सकता है बदलाव

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह तक प्रदेश के सभी जिलों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा, लेकिन दिन में तापमान बढ़ने से गर्मी महसूस की गई। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में मौसम में और बदलाव देखने को मिल सकता है। इसलिए, प्रदेशवासियों को बदलते मौसम के प्रति सतर्क रहने और आवश्यक एहतियात बरतने की सलाह दी जाती है।

IPL 2025:रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने रजत पटिदार को कप्तान नियुक्त किया, विराट कोहली ने जताया विश्वास