India News (इंडिया न्यूज), Rajasthan Weather News Today: राजस्थान में बीते कुछ दिनों से तापमान में हल्की गिरावट देखी गई थी, लेकिन अब फिर से गर्मी अपने तेवर दिखाने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त हो चुका है, जिससे तापमान में दोबारा तेजी आएगी और गर्मी बढ़ेगी। पिछले तीन दिनों में राज्य के कई हिस्सों में तेज़ हवा और बारिश हुई, जिससे तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। इस बदलाव से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी। हालांकि, यह राहत अब खत्म हो रही है और प्रदेश में तापमान फिर से चढ़ने लगा है।

तापमान में तेजी से होगी बढ़ोतरी

मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के अनुसार, 17 मार्च से तापमान में फिर से वृद्धि होने लगेगी। होली से पहले राजस्थान के कई हिस्सों में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, लेकिन बारिश के कारण इसमें गिरावट आई थी। अब मौसम शुष्क रहेगा और गर्मी का असर तेज़ होगा।

हिंदू बन दो बच्चों की मां को प्रेमजाल में फंसाया, दुष्कर्म कर शादी का दबाव डाला और फिर…हुआ कुछ हैरान रह गई पुलिस

बीते 24 घंटों का तापमान

राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान विभिन्न जिलों में तापमान इस प्रकार दर्ज किया गया-
चित्तौड़गढ़: 38.7°C (अधिकतम)
श्रीगंगानगर: 14.6°C (न्यूनतम)
जयपुर: 31.4°C (अधिकतम), 21.0°C (न्यूनतम)
जोधपुर: 33.2°C (अधिकतम), 21.1°C (न्यूनतम)
माउंट आबू: 27.0°C (अधिकतम), 14.0°C (न्यूनतम)

आने वाले दिनों का मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में तापमान में और वृद्धि होगी, जिससे राज्य के कई इलाकों में लू चलने की संभावना है। हवा में नमी 30 से 100 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई है, लेकिन गर्मी बढ़ने से आर्द्रता कम होने लगेगी।

लोगों को सतर्क रहने की जरूरत

बढ़ते तापमान को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने धूप में अधिक समय बिताने से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है। गर्मी के इस दौर में लू से बचाव के लिए हल्के और सूती कपड़े पहनने की भी सलाह दी गई है।

गर्मी से पहले ही छत्तीसगढ़ में जलसंकट! PHE विभाग या ठेकेदार – कौन जिम्मेदार?