India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajasthan Weather:  इस बार मानसून अलविदा कह चुका है। मानसून प्रदेश की सीमा से बाहर जा चुका है। हालांकि विदाई से पहले मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया, जिसके चलते पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में हल्की बारिश हुई। बादलों की आवाजाही अभी भी जारी है। वहीं, दो दिन बाद यानी 5 और 6 अक्टूबर को एक बार फिर पूर्वी राजस्थान के कुछ जिलों में हल्की बारिश के संकेत हैं।

बढ़ रहा है तापमान

कई जिलों में पारा सामान्य से ज्यादा पहुंचा मानसून की विदाई के साथ ही प्रदेश में पारा चढ़ने लगा है। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के चलते लोग गर्मी से परेशान होने लगे हैं। दिन में तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है, वहीं रात में भी उमस ने लोगों को परेशान कर रखा है। ऐसे में मौसम में मच्छरों की संख्या भी बढ़ गई है। बरसात का मौसम खत्म होने और एक बार फिर गर्मी की दस्तक के साथ ही मौसम लोगों को रास नहीं आ रहा है। कई लोग सर्दी, जुकाम और बुखार की चपेट में आ रहे हैं। उच्चतम तापमान की बात करें तो पारा एक बार फिर 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। बुधवार को बीकानेर जिले में सबसे अधिक 40.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस अधिक है। जयपुर में भी पारा सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।

जानिए कहां कितना रहा अधिकतम तापमान बीकानेर 40.4 डिग्री सेल्सियस

  • फलोदी 40.0 डिग्री सेल्सियस
  • चूरू 40.0 डिग्री सेल्सियस
  • जैसलमेर 39.8 डिग्री सेल्सियस
  • बाड़मेर 39.7 डिग्री सेल्सियस
  • फतेहपुर 39.7 डिग्री सेल्सियस
  • धौलपुर 39.6 डिग्री सेल्सियस
  • पिलानी 39.5 डिग्री सेल्सियस
  • संगरिया 39.3 डिग्री सेल्सियस
  • गंगानगर 38.9 डिग्री सेल्सियस
  • करौली 38.7 डिग्री सेल्सियस
  • जयपुर 38.0 डिग्री सेल्सियस
  • अलवर 37.5 डिग्री सेल्सियस
  • जालौर 37.5 डिग्री सेल्सियस
  • जोधपुर 37.5 डिग्री सेल्सियस
  • चित्तौड़गढ़ 37.3 डिग्री सेल्सियस
  • वनस्थली 37.2 डिग्री सेल्सियस
  • अंता बारां 36.7 डिग्री सेल्सियस
  • सीकर 36.5 डिग्री सेल्सियस
  • कोटा 36.5 डिग्री सेल्सियस
  • भीलवाड़ा 36.0 डिग्री सेल्सियस
  • अजमेर 35.8 डिग्री सेल्सियस
  • डूंगरपुर 35.5 डिग्री सेल्सियस
  • डबोक 34.2 डिग्री सेल्सियस
  • माउंट आबू 27.8 डिग्री सेल्सियस

Delhi Hospital: दिल्ली के अस्पताल में हुआ कत्लेआम! घायल होने का बहाने आए दो लोग और फिर…

इन जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा: पिलानी 4.0 डिग्री सेल्सियस अधिक

  • जयपुर 3.4 डिग्री सेल्सियस अधिक
  • सीकर 3.2 डिग्री सेल्सियस अधिक
  • गंगानगर 3.1 डिग्री सेल्सियस अधिक
  • बीकानेर 3.0 डिग्री सेल्सियस अधिक
  • चूरू 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक
  • चित्तौड़गढ़ 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक
  • जैसलमेर 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक
  • वनस्थली 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक
  • बाड़मेर 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक
  • फलोदी 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक

मिडिल ईस्ट में मची तबाही, बौखलाए Israel ने इस मुस्लिम देश से लिया अटैक का बदला, बरसाए इतने गोले की आने वाली 7 पुश्तों में भी खाएंगी खौंफ!