India News (इंडिया न्यूज), Rajasthan Weather Update: राजस्थान में इस समय गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। फरवरी महीने में भी ऐसा महसूस हो रहा है जैसे अप्रैल का माहौल हो। दिन में तेज गर्मी और रात को हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। अधिकतर क्षेत्रों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, 17 फरवरी को राज्य में शुष्क मौसम रहा और अधिकतम तापमान बाड़मेर में 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, संगरिया (हनुमानगढ़) में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस तक गिरा। हवा में आद्रता का स्तर भी 50 से 100 प्रतिशत के बीच रहा।

Today Horoscope: मेष से लेकर मीन तक कैसी रहेगी 12 राशियों के लिए 18 फरवरी की ग्रह चाल, जानें आज का राशिफल!

गर्मी बढ़ने के कारण लोगों को दिक्कत

राजधानी जयपुर में भी गर्मी बढ़ने के कारण लोगों को दिक्कत हो रही है। दोपहर के समय यहां का तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। रविवार को यह तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस था। जयपुर के अलावा, अजमेर, कोटा, चित्तौड़गढ़, जोधपुर, और बीकानेर जैसे प्रमुख शहरों में भी तापमान में वृद्धि देखी गई है। बाड़मेर में तो तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वहीं, माउंट आबू में सबसे कम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

बारिश की संभावना

राहत की उम्मीद भी है। मौसम विभाग के अनुसार, 18 और 19 फरवरी को राज्य में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे शेखावाटी क्षेत्र में हल्की बारिश की संभावना है। इसके अलावा, 20 से 21 फरवरी तक एक और पश्चिमी विक्षोभ आएगा, जो उत्तर-पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान में हल्की बारिश ला सकता है। इस बारिश से गर्मी में थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने यह भी कहा कि 21 फरवरी को राजस्थान के कुछ जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जबकि बाकी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा और हल्के बादल दिखाई देंगे।

MP Weather Update: तापमान में उतार चढ़ाव जारी, MP में मौसम बदलेगा अपने रंग, जाने क्या है ताजा हाल