India News (इंडिया न्यूज), Rajasthan Weather Update: राजस्थान में एक बार फिर से मौसम करवट लेने वाला है। 5 जनवरी से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बिजली कड़कने, बादल गरजने के साथ-साथ मौसम विभान ने बारिश को लेकर संभावना जताई है। इतना ही नहीं, राजस्थान के बीकानेर, गंगानगर और हनुमानगढ़ जिले में आज सुबह हल्की बारिश ने दस्तक दी। मौसम के बदलने से लोगों की मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ने वाली हैं।
कल रहा साल सबसे ठंड दिन
राजस्थान में शीतलहर का दौर पहले से ही जारी है। राज्य में कल रात 31 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच गया था। साल के पहले हफ्ते में लोगों को सूर्यदेव के दर्शन अब तक नहीं हो पाए हैं। IMD ने प्रदेश में कल से ठंड बढ़ने की भी संभावना को जताया है। इसी के साथ प्रदेश के 9 जिलों में शनिवार का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है। सबसे अधिक तापमान चित्तौड़गढ़ में दर्ज किया गया है।
कोहरे की चपेट में प्रदेश
IMD की रिपोर्ट के अनुसार, श्रीगंगानगर और श्रीकरणपुर इस वक्त कोहरे की चादर से ढका हुआ है। कोहरे की वजह से ठंड का असर भी बढ़ता जा रहा है। साथ ही कोहरे की वजह से विजिबलिटी कम हो गई है और लोगों को वाहन चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालक हेडलाइट चलाकर सफर कर रहे हैं।
कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, बीकानेर संभाग में आज हल्की बारिश और बादल छाने की संभावना है, जिसकी वजह से ठंड में इजाफा होने वाला है। बारिश की वजह से तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। विभाग के मुताबिक, राजस्थान के मौसम में बड़ा बदलाव, घना कोहरा, विजिबिलिटी, ठंड का कहर, 7 और 8 जनवरी को सूखा मौसम रहने वाला है। इसलिए मौसम विभान ने प्रदेश के 6 जिलों में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
आने वाले दिनों बढ़ेगा तापमान
तो वहीं, प्रदेश में ठंड का कहर लगातार जारी है। सुबह के वक्त 8 डिग्री तक तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड का असर तेजी के साथ बढ़ने की संभावना जताई है। ठंड की वजह से स्कूल जाने वाले बच्चों को बड़ी राहत मिली है, लेकिन ठंड की वजह से लोगों को मौसमी बीमारियों ने घेर रखा है।