India News (इंडिया न्यूज़),Rajasthan: बजट से पहले राजस्थान को केंद्र से मिलने वाली 85 हजार करोड़ की राशि से बड़ी घोषणाओं की उम्मीद बढ़ गई है। बता दें कि19 फरवरी को डिप्टी सीएम दिया कुमारी 2025-26 का बजट पेश करेंगी। राजस्थान सरकार को केंद्र से मिलने वाली 85,716 करोड़ रुपए की राशि से राहत मिलने की आशंका है। बहुत जल्द ही यह राशि राज्य सरकार को प्राप्त होगी, जिससे प्रदेश के वित्तीय संकट को कम किया जा सकेगा।
बड़ी राशि मिलने की उम्मीद
असल में केंद्र सरकार राज्यों से एकत्र किए गए करों का 6.26% हिस्सा राजस्थान को देती है। इस हिस्सेदारी के अनुसार राजस्थान को कॉर्पोरेशन टैक्स से रु23,934.98 करोड़, इनकम टैक्स से रु31,936.24 करोड़, सेंट्रल GST से रु24,954.27 करोड़ के साथ कस्टम्स ड्यूटी से बड़ी राशि मिलने की उम्मीद है।
बड़ी वजह मानी जा रही
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रदेश के वित्तीय हालात को लेकर हाल ही में जारी FRBM रिपोर्ट में राजस्थान का राजस्व घाटा 36 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा होने की जानकारी सामने निकलकर आई है। इस लिहाज़ से प्रदेश का कर्ज 61 हजार करोड़ रुपए तक पहुंच गया है, जिससे वित्तीय संकट बढ़ा है। इसके पीछे टैक्स राजस्व में गिरावट 1 बड़ी वजह मानी जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार वैट राजस्व में 1.04% की गिरावट आई है। गैर-कर राजस्व में 0.50% की कमी, भूमि राजस्व में 1.96% की गिरावट और गुड्स एंड पैसेंजर टैक्स (एंट्री टैक्स) में 135.20% की कमी होने से स्थिति हुई है।