India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Ramdev Jayanti 2024: राजस्थान में हर साल भाद्रपद माह में रामदेव जयंती मनाई जाती है। जिसके चलते ही आज यानी 13 सितंबर को रामदेव जी की जयंती बड़े ही धूम धाम से मनाई जा रही है। इस त्योहार को राजस्थान में लोक देवता पर्व के नाम से जाना जाता है। यह पर्व बाबा रामदेव को समर्पित है, जिन्हें राजस्थान का लोक देवता माना जाता है। उनके चरित्र और कार्यों के कारण जनता ने उन्हें लोक देवता की उपाधि से सम्मानित किया। ऐसे में आइए जानते हैं कि बाबा रामदेव कौन थे।
बाबा रामदेव कौन थे
रामदेव चौदहवीं शताब्दी में पोकरण के शासक थे। उन्होंने अपनी जीवन लोगों की मदद करने में ही निकाल दिया था। लोगों की मदद करना उनको सबसे ज्यादा अच्छा लगता था। यही वजह है कि राजस्थान में उनकी जयंती इतने उत्साह के साथ मनाई जाती है। कई मान्यताओं के अनुसार उन्हें भगवान कृष्ण का अवतार भी माना जाता है और यह भी माना जाता है कि उनके पास चमत्कारी शक्तियां थीं।
RSMSSB LDC : क्लर्क और असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड
रामदेव जयंती का धार्मिक महत्व
लोक मान्यताओं के मुताबिक, रामदेव जी ने अपनी दैवीय शक्तियों से कई लोगों की मदद की थी। उन्होंने सभी धर्मों के लोगों की मदद की थी। , वहीं मुस्लिम समाज में उन्हें “रामसा पीर” के नाम से जाना जाता है। यह भी माना जाता है कि रामदेव जी ने कई विकलांग लोगों को भी ठीक किया था। कहा जाता है कि जो भी भक्त रामदेव जी के दरबार में श्रद्धा से जाता था, वह बाबा की कृपा से कभी खाली हाथ नहीं लौटता था।
बाबा के चमत्कार और जरूरतमंदों के प्रति उनकी दयालुता को देखकर लोग उन पर विश्वास करने लगे। इसी के चलते रामदेव जी की जयंती मनाई जाने लगी। तब से लेकर अब तक हर साल यह पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है।
Indore News: इंदौर में सेना अधिकारियों पर हमला, महिला के साथ सामूहिक बलात्कार