India News (इंडिया न्यूज),Ajmer: राजस्थान आयुर्वेद विभाग ने जूनियर नर्स और कम्पाउंडर के 740 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के लिए टोटल 7186 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 1506 उम्मीदवारों को डॉक्युमेंट्स वेरीफिकेशन के लिए बुलाया गया है। यह प्रक्रिया 17 फरवरी से 20 फरवरी 2025 तक आयोजित की जाएगी।

उपस्थित होना अनिवार्य होगा

आपको बता दें कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर प्रशासन ने डॉक्युमेंट्स वेरीफिकेशन के लिए दस अलग-अलग टीमों का गठन किया है। उम्मीदवारों को अपने मूल दस्तावेजों के साथ निर्धारित तारीखों पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा। यह वेरीफिकेशन 4  दिन तक अलग-अलग चरणों में किया जाएगा, जिसमें उम्मीदवारों के दस्तावेजों की गहन जांच की जाएगी। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आगे की भर्ती प्रक्रिया जारी रखी जाएगी।

सेवाओं को मजबूती मिलेगी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सभी चयनित उम्मीदवारों को अपने मूल दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि पर उपस्थित होना अनिवार्य है। डॉक्युमेंट्स वेरीफिकेशन के बाद योग्य उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे, जिसके बाद वे अपने निर्धारित कार्यस्थलों पर योगदान देंगे। इस भर्ती प्रक्रिया से राजस्थान आयुर्वेद विभाग को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा, जिससे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी।