India News (इंडिया न्यूज),Rajasthan weather Update: हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण राजस्थान समेत उत्तरी राज्यों में मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिला है, लेकिन होली से पहले गर्मी का अहसास होने लगेगा।  पिछले 24 घंटे में सर्द हवाओं का असर कम होने लगा है। पिछली रात ही पारा 3.5 डिग्री बढ़ गया। आने वाले दिनों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार 7 मार्च से मौसम शुष्क रहने की संभावना है। होली तक रात का तापमान 20 डिग्री रहने की उम्मीद है, यानी 1 सप्ताह में पारे में करीब 10 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

20 से 90 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को राज्य में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा।  सबसे अधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 31.3 डिग्री सेल्सियस तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दर्ज प्रेक्षणों के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में हवा में नमी की औसत मात्रा 20 से 90 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई।

19 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज

मौसम विभाग के  मुताबित 7 से 10 मार्च के दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 17-18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।  11 मार्च को तापमान में और वृद्धि होगी। जिसमें अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।