India News (इंडिया न्यूज), Rajasthan Crime: राजस्थान के अलवर जिले में दो अलग-अलग घटनाओं ने सनसनी फैला दी। जानकारी के अनुसार, पहली घटना खैरथल जिले के तातारपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सुहेटा में हुई, जहां 82 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग बिशन सिंह अपने कमरे में सो रहे थे और ठंड से बचने के लिए आग जला रखी थी। ऐसे में, कुछ ही देर में आग रजाई में लग गई, जिससे वे बुरी तरह जल गए।
CM पद के दावेदार बने MP के दामाद प्रवेश वर्मा, दिल्ली में हाशिल की ऐतिहासिक जीत
जानिए पूरी घटना
वहीं दूसरी तरफ, दूसरी घटना में अलवर के रैणी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ जघन्य अपराध हुआ। न्यायालय के अधिवक्ता विनोद कुमार ने बताया कि पीड़िता दूध लेकर घर लौट रही थी, तभी आरोपी लोकेश ने उसे जबरन खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। बता दें, रोती-बिलखती पीड़िता जब घर पहुंची, तो उसने परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस जुटी जांच में
बता दें, इस मामले में अलवर के पॉक्सो न्यायालय संख्या 1 ने सुनवाई पूरी कर आरोपी को दोषी करार दिया। अदालत ने लोकेश को 20 साल की सजा सुनाई और 30 हजार रुपये का आर्थिक दंड भी लगाया। न्यायालय के इस फैसले को पीड़ित परिवार ने न्याय की जीत बताया। दूसरी तरफ, ये दोनों घटनाएं अलवर जिले में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। पुलिस प्रशासन को ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए और अधिक सख्ती बरतने की जरूरत है।