India News(इंडिया न्यूज),Rajasthan:राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े अलवर के राजा भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय के दूसरे चरण के शिलान्यास समारोह में पहुंचे थे। आपको बता दें कि इस दौरान उन्होंने छात्राओं से कहा कि आप ताकतवर बनो और जो तकलीफ देते हैं उनका डट कर सामना करो। हमारे यहां तो बहुत हिम्मतवान छात्राएं हैं।  उनको आदर्श रखकर मजबूती से रहना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि केवल डिग्री हासिल कर लेना ही शिक्षा नहीं है।

मानसिकता पर बहुत कुछ निर्भर करता

आपको बता दें कि बहुत से वीडियो आते हैं जिनको देखकर बहुत अधिक शर्म आती है।  मैंने ऐसे कई वीडियो देखें हैं। लोग किसी लड़की के पीछे उसकी इज्जत लेने को भी तैयार होते हैं और हम वीडियो बनाने में व्यस्त रहते हैं। ये मानसिकता है लोगों की हमें इस मानसिकता से निकलना होगा। ये मोबाइल छोड़कर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश करनी होगी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग पुलिस की राह देखते रहते हैं। हो सकता है कि जब तक किसी का खून भी हो जाए।  ये मानसिकता क्यों आ गई? मानसिकता बदलनी पड़ेगी। मानसिकता पर बहुत कुछ निर्भर करता है।

शिक्षकों से पढ़ना चाहिए

जानकारी के लिए बता दें कि राज्यपाल ने स्टूडेंट्स से कहा कि नौकरी पर जाने के लिए योग्य बनें।इसका मतलब केवल डिग्री लेना नहीं है। हमें बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन करना होगा। नौकरी पाने के लिए कॉम्पिटिशन बहुत अधिक है.।चाहे आरक्षण वाले हों या गैर आरक्षण वाले। सबके लिए कॉम्पिटिशन है। केवल टेक्स्ट बुक पढ़ने से ही पास नहीं हो सकते हैं। टेक्स्ट बुक के अलावा भी पढ़ना होगा। जो अलग से पढ़ाई करेंगे, वो आगे निकलेंगे. सभी को शिक्षकों से पढ़ना चाहिए। शिक्षा पद्वति में थोड़ा बहुत बदलाव हुआ है। लेकिन, मुख्य स्वरूप में अधिक बदलाव नहीं हुआ है।