India News (इंडिया न्यूज),Tourist destinations: मालदीव को दुनिया के बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक माना जाता है, हर कोई यहां घूमने की इच्छा रखता है, लेकिन यहां घूमने के लिए काफी अधिक खर्चा आता है, जिसके चलते कई बार प्लान पोस्टपोन और कैंसिल हो जाते हैं। वहीं अगर आप इंडिया से हैं, तो आपको टेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं है। आपको बता दें, राजस्थान में ऐसी जगह है जो मालदीव से भी अधिक खूबसूरत है। आप सोच रहे होंगे कि भला राजस्थान में मालदीव जैसी जगह कैसे हो सकती है, बता दें, हम राजस्थान के बांसवाड़ा शहर के बारे में बात कर रहे हैं, जिसमें लगभग 100 खूबसूरत आईलैंड हैं।

काफी अधिक सुंदर लगता है

आपको बता दें कि शाही किले, आलीशान महल और समृद्ध संस्कृति के लिए राजस्थान को देश दुनिया में जाना जाता है, लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि यहां बांसवाड़ा नाम का शहर है, जो टूरिस्ट के बीच ट्रेंडिंग टॉपिक बन गया है। दरअसल यहां पर माही नदी है, जिसमें लगभग 100 खूबसूरत छोटे- छोटे आईलैंड हैं। पानी से घिरा ये आईलैंड देखने में काफी अधिक सुंदर लगता है। दूर- दूर से लोग अब यहां घूमने के लिए आ रहे हैं।

घूमने के कई ऑप्शन मिलेंगे

बांसवाड़ा शहर राजस्थान के दक्षिणी हिस्से में है। 40 किलोमीटर क्षेत्र में स्थित यह शहर यहां बहने वाली माही नदी से और भी अधिक सुंदर लगता है। राजस्थान के दक्षिणी भाग में स्थित, बांसवाड़ा सिर्फ एक शहर ही नहीं है, यहां की संस्कृति, इतिहास और प्राकृतिक सुंदरता एक अलग ही रूप देते हैं। यहां पर आपको घूमने के कई ऑप्शन मिलेंगे।

मनोकामना पूरी होती है

आनंद सागर झील बांसवाड़ा के रत्नों में से एक है, जिसे बाई तालाब के नाम से भी जाना जाता है। रानी लंची बाई द्वारा निर्मित, झील पवित्र पेड़ों से घिरी हुई है। बांसवाड़ा के पूर्वी भाग में इस झील की वजह से चार चांद लगे हुए हैं। बता दें, इस झील को काफी पवित्र माना जाता है और कहते हैं कि अगर यहां आकर कुछ सच्चे मन से मांगा जाए, तो हर मनोकामना पूरी होती है।

पुलिस ने परीक्षा देने जाने से छात्र को रोका तो चढ़ा पोल पर, गुस्से में उठाया खतरनाक कदम