India News (इंडिया न्यूज),Rajasthan News:  राजस्थान में मौसम का कहर जारी है। सर्द हवाएं और कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लोग दिनभर गर्म कपड़े पहने नजर आ रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर के आखिरी सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश की गतिविधियां दर्ज की जा सकती हैं। ऐसे में पारे में और गिरावट होने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो क्रिसमस के आसपास यानी 25 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश दर्ज की जा सकती है। बारिश के कारण सर्द हवाओं का असर ज्यादा तेज होगा, जिससे पारे में तेजी से गिरावट होने की संभावना है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि नए साल में सर्दी अपने चरम पर होगी।

हालांकि मौसम विभाग की ओर से ऐसा कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। जयपुर मौसम केंद्र की मानें तो पिछले 24 घंटों में प्रदेश में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा। प्रदेश में कुछ स्थानों पर शीतलहर दर्ज की गई। अगर तापमान की बात करें तो पिछले 24 घंटों में राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान पाली में 28.6 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) में 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यूनुस के सलाहकार के बेतुके बयान से भड़के हिन्दुस्तानी, विदेश मंत्रालय ने दिखाई औकात…अब चावल मांग रहे हैं एहसान फरामोश

Shyam Bihari Jaiswal: कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बड़ा बयान, 660 करोड़ की दवा खरीदी घोटाले की EOW करेगी जांच