India News (इंडिया न्यूज), Rajasthan Governor News: राजस्थान के जयपुर में कांस्टेबल द्वारा गर्भवती महिला के रेप का मामला काफी तूल पकड़ा हुआ है।  बता दें कि इस बीच सूबे के राज्यपाल हरिभाऊ बांगडे ने महिलाओं से हो रहे रेप को लेकर बड़ा बयान दिया है। राज्यपाल ने कहा कि दुष्कर्म करने वालों के खिलाफ ऐसा कानून होना ताहिए कि आरोपी को पकड़कर नपुंसक बना देना चाहिए।  सोमवार को भरतपुर दौरे पर पहुंचे राज्यपाल हरिभाऊ ने महिला अत्याचार को लेकर कहा कि जहां महिला अत्याचार होता है, वहां लोग उसकी सहायता करने के बजाय उसका वीडियो बनाते हैं।  लेकिन लोगों को वीडियो बनाने के बजाय उसकी सहायता के लिए आगे आना चाहिए जिससे और भी लोग आगे आए।

आरोपी को पकड़ कर नपुंसक बना देना चाहिए

आपको बता दें कि उन्होंने आगे बताया कि जो अपराध करता है, वह अकेला रहता है और आप जब  सहायता करेंगे तो आप तीन-चार लोग होंगे। जब तक यह मानसिकता हमारे मन में नहीं आएंगे, तब तक दुष्कर्म नहीं रुकने वाले। राज्यपाल ने महाराष्ट्र का उदाहरण देते हुए कहा कि हामरे महाराष्ट्र में 1 ग्राम पंचायत थी, जहां कुत्ते बहुत हो गए थे।  उनका बधियाकरण कर दिया, यानी नपुंसक बना दिया। इसी तरह जो व्यक्ति महिला और बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता है और उसके खिलाफ भी ऐसा कानून होना चाहिए, जो तुरंत आरोपी को पकड़ कर नपुंसक बना देना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि   राज्यपाल ने यह सबकुछ महात्मा गांधी पशु चिकित्सा महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में जिला बार संघ के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के दौरान कहा।

सहायता के लिए आगे आना चाहिए

जानकारी के लिए बता दें कि राज्यपाल हरिभाऊ सोमवार को भरपुर में थे। यहां पर उन्होंने महात्मा गांधी पशु चिकित्सा महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में जिला बार संघ के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया।  इस बीच राज्यपाल ने महिला अत्याचार को लेकर कहा कि जहां महिला अत्याचार होता है।  लोग उसकी सहायता करने के बजाय वीडियो बनाते हैं।  लोगों को इस दौरान उनकी सहायता के लिए आगे आना चाहिए।

पारा बढ़ने के साथ ही भीषण गर्मी का होने लगा अहसास, अभी और बढ़ेगी मुश्किल