India News (इंडिया न्यूज),Rajasthan News:  प्रदेश सरकार ने 23820 पदों पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की थी लेकिन सरकार ने अब इसे रद्द कर दिया है जानिए आखिर क्यों सरकार ने भर्ती रद्द करने का फैसला लिया, भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत से ही भर्ती को लेकर सफाई कर्मचारी आंदोलन कर रहे थे

अनुभव प्रमाण पत्र को लेकर बार-बार सफाई कर्मचारी संगठनों के द्वारा आंदोलन किया जा रहे थे। भर्ती के बीच में कई बार सरकार के स्तर पर सफाई कर्मचारियों के नेताओं की वार्ता भी हुई लेकिन वार्ता और समझौता किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाया, बार-बार हो रहे हैं आंदोलन से लगातार सफाई कर्मचारियों की भर्ती में सरकार को परेशानी आ रही थी।  इसके बाद सरकार ने भर्ती को रद्द कर दिया।

राइजिंग राजस्थान को चुनौती देना पड़ा भारी

सफाई कर्मचारियों की भर्ती को लेकर नियमों में उलझे हुए सफाई कर्मचारियों के नेता लगातार प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार कर रहे थे इसी के बीच सफाई कर्मचारियों के नेताओं ने राइजिंग राजस्थान में सफाई कार्य नहीं करने की चेतावनी वाल्मीकि समाज के नेताओं की ओर से दी गई इस चेतावनी के बाद सरकार हरकत में आई और सरकार ने भर्ती को रद्द करना सही समझा। साथ ही नियमों में भर्ती इतनी उलझ गई की मात्रा 3 लाख आवेदन ही आप आए थे।

मरीजों के साथ दुर्व्यवहार किया तो सरकार तक जाएगी  रिपोर्ट , प्रदेश के सबसे बड़े SMS अस्पताल में शुरू होगी नई व्यवस्था