इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :
3 Best Score of Rohit Sharma in T20 World Cup History:
17 अक्टूबर को टी-20 विश्व कप 2021 का आगाज हो गया है। भारत दो वार्म अप मैच खेलकर जीत चुका है। आज के मैच में रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों को जमकर धोया और टीम को जीत दिलाई। इस विश्व कप में हर टीम कप जीतने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए तैयार है। भारतीय टीम भी विश्व कप जीतने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। वहीं इन सब के बीच एक खिलाड़ी पर दारोमदार ज्यादा है। 3 Best Score of Rohit Sharma in T20 World Cup History

2007 और 2021 की टीम के बीच एक नाम कॉमन है और वह है रोहित शर्मा। बेशक, परिस्थितियों के कारण स्थिति अलग है। 2007 में, रोहित टीम में नए थे और 2021 में वह एक अनुभवी बल्लेबाज हैं और उप-कप्तान भी हैं। रोहित शर्मा का यह 7वा टी 20 विश्व है। 2007 में उद्घाटन संस्करण में 20 वर्षीय के रूप में पदार्पण किया था। आज हम आपको टी20 विश्व कप में रोहित शर्मा की तीन शानदार पारियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

50 रन बनाम दक्षिण अफ्रीका डरबन में (2007 टी 20 विश्व कप)  3 Best Score of Rohit Sharma in T20 World Cup History

यह पहला मौका था जब रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने आगमन की घोषणा की। शॉन पोलक, मखाया एनटिनी, मोर्ने मोर्कल और वर्नोन फिलेंडर जैसे मजबूत दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ, एक युवा रोहित शर्मा ने 40 गेंदों पर नाबाद 50 रन बनाकर खेल पर अपनी पकड़ बनाई। रोहित शर्मा पांचवे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए। उस समय टीक का टोटल 3 विकेट पर 33 रन पर था, जो जल्द ही 4 विकेट पर 61 हो गया।

रोहित शर्मा ने कप्तान एमएस धोनी (33 में से 45) के साथ टीम को संभाला। इस पारी में रोहित शर्मा ने सात चौके और दो छक्के लगाए जिससे भारत ने 5 विकेट पर 153 रनों का प्रतिस्पर्धी स्कोर बनाया। जिसके बाद आरपी सिंह (13 रन देकर चार विकेट) ने फिर दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी क्रम को चकनाचूर कर दिया और भारत ने 37 रन से मैच जीत लिया। 3 Best Score of Rohit Sharma in T20 World Cup History

55 रन बनाम इंग्लैंड कोलंबो में (2012 टी20 विश्व कप) 3 Best Score of Rohit Sharma in T20 World Cup History

रोहित शर्मा ने 33 गेंदों में नाबाद 55 रन बनाए। जिससे भारत ने कोलंबो में इंग्लैंड के खिलाफ 2012 टी 20 विश्व कप के ग्रुप मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 170 रन बनाए। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे रोहित शर्मा ने गौतम गंभीर (45) और विराट कोहली (40) के साथ पार्टनरशिप की। 3 Best Score of Rohit Sharma in T20 World Cup History इस पारी में उन्होंने पांच चौके और एक छक्का लगाया। भारतीय आफ स्पिनर हरभजन सिंह (12 रन देकर चार विकेट) ने फिर इंग्लैंड की बल्लेबाजी क्रम को ढेर कर दिया और विरोधी 80 रन बनाकर आउट हो गए। इरफान पठान और पीयूष चावला ने भी दो-दो विकेट चटकाए।

79 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया (2010 टी20 विश्व कप) 3 Best Score of Rohit Sharma in T20 World Cup History

रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 46 गेंद में नाबाद 79 रन बनाए। एक तरफ टीम इंडिया के विकेट गिरते रहे और एक तरफ रोहित टीके रहे। 2010 टी 20 विश्व कप के ग्रुप क्लैश में ऑस्ट्रेलिया के 5 विकेट पर 184 रन के जवाब में टीम इंडिया 135 रनों पर आल आउट हो गया था। नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए, रोहित ने चार चौके और छह छक्के लगाए, और भारत कुछ स्कोर बनाने में कामयाब हुआ। भले ही वे 49 रनों से हार गए।

Read More: Rohit Sharma a Great T20 Specialist Batsman रोहित शर्मा एक महान टी20 बल्लेबाज

Read More: 3 Most Successful Left arm fast bowlers in wc History विश्व कप इतिहास के 3 सबसे सफल बाएं हाथ के तेज गेंदबाज

Connect With Us : Twitter Facebook