India News (इंडिया न्यूज), 7 Months Pregnant Para Athlete: पेरिस पैरालिंपिक 2024 में एक बेहद भावुक नजारा देखने को मिला। जहां 7 महीने की गर्भवती पैरा एथलीट ने मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। यह कारनामा ग्रेट ब्रिटेन की जोडी ग्रिनहम ने किया। उन्होंने बताया कि मां असली योद्धा होती हैं। दरअसल, जोडी ग्रिनहम ने तीरंदाजी में मेडल जीता। जिसके बाद उनके इस जज्बे को हर कोई सलाम कर रहा है।
जोडी ग्रिनहम ने बनाया इतिहास
बता दें कि, जोडी ग्रिनहम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। 31 अगस्त को जोडी ग्रिनहम ने महिला कंपाउंड में ग्रेट ब्रिटेन की फोबे पैटरसन पेन के खिलाफ ब्रॉन्ज मेडल का मैच खेला, जिसमें उन्होंने 142-141 के स्कोर के साथ जीत हासिल की। आपको बता दें कि हारने वाली फोबे पैटरसन पेन ने टोक्यो पैरालिंपिक में गोल्ड मेडल जीता। जोडी ग्रिनहम गर्भवती होने के बावजूद पेरिस पैरालिंपिक में मेडल जीतने वाली पहली पैरा एथलीट बनीं। वह करीब 28 हफ्ते यानी 7 महीने की गर्भवती थीं।
पेरिस पैरालिंपिक से भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, नितेश कुमार ने बैडमिंटन में जीता गोल्ड
कांस्य पदक जीतने के बाद क्या कहा?
गौरतलब है कि जोडी ग्रिनहम के बाएं हाथ में विकलांगता है। वह दाएं हाथ से निशाना लगाती हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कांस्य पदक जीतने के बाद जोडी ग्रिनहम ने कहा कि निशाना लगाते समय पेट के अंदर बच्चा लात मारना बंद नहीं कर रहा था। ऐसा लग रहा था जैसे बच्चा पूछ रहा हो कि मम्मी, आप क्या कर रही हैं? लेकिन मेरे पेट में यह सपोर्ट बबल एक प्यारी सी याद दिलाता है। मुझे खुद पर गर्व है। मैंने मुश्किलों का सामना किया है और यह बिल्कुल भी आसान नहीं रहा। हालांकि, मैं और बच्चा स्वस्थ हैं।
‘दुनिया थूकेगी तुझपर…’,धोनी के बाद युवराज सिंह के पिता ने साधा कपिल देव पर निशाना