India News (इंडिया न्यूज), BCCI First Reaction On Virat Kohli Test Retirement: विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की पहली प्रतिक्रिया आई है। BCCI ने कहा कि विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला अचानक नहीं लिया, उन्होंने बहुत पहले ही संन्यास लेने का मन बना लिया था। BCCI ने शनिवार 24 मई 2025 को इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस दौरान बोर्ड की ओर से विराट कोहली के संन्यास के बारे में भी जानकारी दी गई।

विराट कोहली के संन्यास पर BCCI ने क्या कहा?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर आज शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए। इसमें सबसे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के आगामी इंग्लैंड दौरे के लिए टीम के बारे में बताया गया। इसके बाद अजीत अगरकर ने विराट के संन्यास पर कहा कि कोहली ने अप्रैल की शुरुआत में ही BCCI को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बारे में बता दिया था। विराट ने कहा था कि उन्होंने टेस्ट से संन्यास लेने का मन बना लिया है।

विराट कोहली ले चुके हैं संन्यास

विराट कोहली ने 12 मई 2025 को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर सबको चौंका दिया था। विराट से पहले भारत की टेस्ट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने संन्यास की घोषणा की थी। विराट कोहली को लेकर यह भी खबर आई थी कि उनका मन बदलने की कोशिश की जा रही है, ताकि विराट अभी टेस्ट से संन्यास न लें। वहीं, बीसीसीआई के मुताबिक, विराट ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद अप्रैल में टेस्ट से संन्यास लेने की जानकारी बोर्ड को दी थी।

दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं आलिया भट्ट! रणबीर कपूर के घर में फिर गूंजेगी किलकारी? Cannes 2025 के डेब्यू में खुल गया एक्ट्रेस का सीक्रेट

भारतीय टीम का ऐलान

इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास लेने के बाद शुभमन गिल को नया कप्तान बनाया गया है। वहीं, ऋषभ पंत को उपकप्तान बनाया गया है। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाशदीप, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव को टीम में जगह दी गई है।

इस महजब के लोग छोड़ रहे सबसे ज्यादा अपना धर्म, रिपोर्ट में हुआ ऐसा खुलासा, सुन फटी रह जाएंगी आंखें