India News (इंडिया न्यूज),Champions Trophy Prize Money 2025:टीम इंडिया ने एक बार फिर क्रिकेट की दुनिया में अपना लोहा मनवा लिया है। भारत ने 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। इस शानदार जीत के साथ टीम इंडिया ने 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की है। इससे पहले भारत ने 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। इस ऐतिहासिक जीत के साथ टीम इंडिया ने क्रिकेट के इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ दिया है।

Team India Champions trophy 2025 prize money: किसे कितनी मिली Prize Money

भारतीय टीम की इस बड़ी जीत के बाद उसे प्राइज मनी के रूप में 2.24 मिलियन डॉलर (करीब 20 करोड़ रुपए) मिले, जो अब तक की सबसे बड़ी इनामी राशि है। इस बार आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए कुल इनामी राशि 6.9 मिलियन डॉलर (करीब 57 करोड़ रुपए) तय की थी, जो पिछले एडिशन से 53% ज्यादा थी। इसके अलावा भारतीय टीम को ग्रुप स्टेज में हर जीत पर 34,000 डॉलर (करीब 30 लाख रुपए) भी मिले। टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए भी टीम इंडिया को 1,25,000 डॉलर (करीब 1 करोड़ रुपए) मिले।

Ramadan 2025: आखिर मुस्लिम ही क्यों बकरों को बचाने के लिए सरकार से लगा रहे गुहार, पाकिस्तान में बकरीद से पहले हुआ जमकर बवाल

New Zealand को भी मिली बड़ी Prize Money

न्यूजीलैंड की टीम ने भले ही खिताब गंवा दिया हो, लेकिन उसे भी बड़ी प्राइज मनी मिली। कीवी टीम को उपविजेता बनने पर 1.12 मिलियन डॉलर (करीब 10 करोड़ रुपए) का इनाम मिला। सेमीफाइनल में हारने वाली ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीमों को भी 5-5 करोड़ रुपए की इनामी राशि दी गई। ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली बांग्लादेश और अफगानिस्तान को 3 करोड़ रुपए, जबकि पाकिस्तान और इंग्लैंड को 1 करोड़ 20 लाख रुपए मिले।

टूर्नामेंट पूरी तरह से भारतीय टीम के नाम रहा। टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज में बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को हराकर अजेय रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को करारी शिकस्त दी और फाइनल में फिर से न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियन बना। इस जीत के साथ भारत ने यह साबित कर दिया कि वह क्रिकेट की दुनिया का बेताज बादशाह है।