India News (इंडिया न्यूज), MS Dhoni On Retirement : पूर्व भारतीय कप्तान और दुनिया के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक एमएस धोनी हाल के दिनों में सीएसके के लिए आईपीएल (आईपीएल 2025) खेल रहे हैं। लेकिन इस बीच एक बार फिर उनके क्रिकेट से पूरी तरह संन्यास लेने की अटकलें तेज हो गई हैं। धोनी हाल ही में एक पॉडकास्ट में नजर आए।

जहां उन्होंने खुद अपने संन्यास की जानकारी फैन्स को दी है। कंटेंट क्रिएटर राज शामानी को दिए इंटरव्यू में माही ने कहा, देखिए अभी नहीं, हां मैं एक समय में एक ही काम करता हूं, अभी आईपीएल है। मैं हर चीज को बहुत सिंपल रखता हूं, ज्यादा नहीं सोचता, साल दर साल आगे बढ़ता रहता हूं, भविष्य के बारे में नहीं सोचता। मैं अभी 43 साल का हूं, जुलाई में 44 साल का हो जाऊंगा, उसके बाद मेरे पास आईपीएल से संन्यास के बारे में सोचने के लिए 10 महीने का समय होगा।

‘8 से 10 महीने का समय है’

धोनी ने इंटरव्यू में आगे कहा कि, मुझे एक साल और खेलना चाहिए या नहीं, ऐसा नहीं है कि मुझे संन्यास के बारे में फैसला करना है। यह आपका शरीर ही है जो आपको बताता है कि आप आगे खेल सकते हैं या नहीं, साल में एक बार… देखते हैं क्या होता है। 8 से 10 महीने का समय है।

इसके अलावा धोनी ने इंटरव्यू में अपने फैन्स को खुशखबरी देते हुए बताया कि उन्होंने अपना खुद का ऐप लॉन्च किया है। जहां लोग उनकी जिंदगी के बारे में जानकारी ले सकेंगे। दरअसल, धोनी के करोड़ों फैन्स हैं जो उनकी जिंदगी के बारे में जानना चाहते हैं।

CSK का मैच देखने पहुंचे माता-पिता

दरअसल, शनिवार को चेपॉक स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मैच में धोनी के माता-पिता (पान सिंह और देवकी देवी) भी मौजूद थे। इसके बाद से ही उनके रिटायरमेंट को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। लेकिन धोनी के इंटरव्यू ने कई बातें साफ कर दी हैं। हालांकि, दोनों टीमों के बीच हुए उस मैच में CSK को दिल्ली कैपिटल्स ने 25 रन से हरा दिया था।

हो गया कंफर्म! एमएस धोनी खेल रहे अपना आखिरी मैच? मैदान पर पहली बार इतना बड़ा हिंट

CSK को ले डूबी ‘टुक-टुक’, गेंदबाजों का मुंह देखते रह गए ‘फिनिशर धोनी, घर में लगातार दूसरी बार होना पड़ा शर्मशार