India News (इंडिया न्यूज), Shahid Afridi on Pahalgam Attack: पहलगाम आतंकी हमले पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर लगातार शर्मनाक बयान दे रहे हैं। पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने तो पूरे हमले के लिए भारतीय सेना को ही जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने यहीं नहीं रुके और भारतीय मीडिया पर भी निशाना साधा। समा टीवी से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे हैरानी है कि हमले के एक घंटे बाद ही उनका मीडिया बॉलीवुड बन गया। भगवान के लिए, हर चीज को बॉलीवुड मत बनाओ। मैं हैरान हूं, वरना मैं उनकी बातों का लुत्फ उठा रहा था।

शाहिद अफरीदी ने समा टीवी पर बात करते हुए कहा कि भारत में अगर कोई पटाखा भी फूटता है तो लोग कहते हैं कि पाकिस्तान ने किया। आप लोगों के पास कश्मीर में 8 लाख की सेना है और ये हुआ। इसका मतलब है कि आप लोग बेकार हैं, अक्षम हैं कि आप लोगों को सुरक्षा नहीं दे सके।

भारत से मांगा हमले का सबूत

शाहिद अफरीदी ने इस आतंकी हमले पर एक वीडियो जारी किया है। इसमें वह भारत से इस हमले में पाकिस्तान के शामिल होने का सबूत मांगते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा है कि आरोप लगाने से पहले भारत को यह साबित करना चाहिए कि इस हमले में पाकिस्तान का हाथ था।

आपको बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी। आइए देखते हैं इस आतंकी हमले पर शाहिद अफरीदी ने क्या कहा?

पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर ने शाहबाज पर उठाए सवाल

इससे पहले, पूर्व पाकिस्तानी लेग स्पिनर दानिश कनेरिया ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा न करने पर शाहबाज की आलोचना की थी। उन्होंने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह (शाहबाज) सच्चाई जानते हैं क्योंकि वह आतंकवादियों को ‘पालन-पोषण’ कर रहे हैं।

24 साल बाद अक्षय तृतीया पर बन रहा खास संयोग, इन 5 राशियों के लोग दोनों हाथों से बटोरेंगे पैसा, धनराज कुबेर खुद लिखेंगे इनकी किस्मत!

पूर्व क्रिकेटर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “अगर पाकिस्तान की वाकई पहलगाम आतंकी हमले में कोई भूमिका नहीं है, तो प्रधानमंत्री ने अभी तक इसकी निंदा क्यों नहीं की?” उन्होंने आगे कहा, “आपकी सेना अचानक हाई अलर्ट पर क्यों है? क्योंकि अंदर ही अंदर आपको सच्चाई पता है- आप आतंकवादियों को पनाह और पोषण दे रहे हैं। आपको शर्म आनी चाहिए।”

खुली छूट मिलने के बाद कितनी खतरनाक हो जाती है भारतीय सेना? जान पाक के जनरल के छूटे पसीने, आर्मी छोड़ कर भागने लगे पाकिस्तानी